WordPress database error: [Out of range value for column 'id' at row 1]
INSERT INTO `GUVAl_visitors_stat` (`time`, `ip`) VALUES ('1784404792', '198.244.240.150')

RBI नीति के बाद बाजार में गिरावट, सेंसेक्स 280 अंक टूटा, निफ्टी 23500 के आसपास - Somanshu News

RBI नीति के बाद बाजार में गिरावट, सेंसेक्स 280 अंक टूटा, निफ्टी 23500 के आसपास

RBI नीति के बाद बाजार में गिरावट, सेंसेक्स 280 अंक टूटा, निफ्टी 23500 के आसपास

मुंबईः कारोबार के आखिरी दिन शुक्रवार 7 फरवरी को बाजार में गिरावट रही। सेंसेक्स 197 अंक गिरकर यह 77,860 के स्तर पर और निफ्टी 43 अंक नीचे 23,559 के स्तर पर बंद हुआ।

बाजार बंद होने के कुछ समय पहले सेंसेक्स में 550 अंक की गिरावट आई, यह 77,500 के स्तर पर पहुंच गया, जबकि निफ्टी करीब 150 अंक नीचे 23,450 के स्तर पर था। कारोबार कर रहा है। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 11 में तेजी और 19 में गिरावट रही। निफ्टी के 50 शेयरों में से 17 में तेजी 32 में गिरावट रही। जबकि एक स्टॉक बिना बदलाव के कारोबार कर रहा था।

एशियाई बाजार में गिरावट, अमेरिकी मार्केट में रही तेजी

  • एशियाई बाजार में जापान के निक्‍केई में 0.44% और कोरिया के कोस्पी में 0.31% की गिरावट है। वहीं, चीन का शंघाई कंपोजिट इंडेक्स 1.33% की तेजी के साथ कारोबार कर रहा है।
  • NSE के डेटा के अनुसार, 6 फरवरी को विदेशी निवेशकों (FIIs) ने 3,549.95 करोड़ रुपए के शेयर बेचे। बदले में घरेलू निवेशकों (DIIs) ने 2,721.66 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे।
  • 6 फरवरी को अमेरिका का डाओ जोंस 0.28% की गिरावट के साथ बंद हुआ। वहीं, S&P 500 इंडेक्स 0.36% चढ़कर 6,083 पर बंद हुआ। नैस्डैक इंडेक्स में 0.51% की तेजी रही, ये 19,791.99 पर बंद हुआ।

कल गिरावट के साथ बंद हुआ था बाजार

शेयर बाजार में गुरुवार (6 फरवरी) को गिरावट रही। सेंसेक्स 213 अंक गिरकर 78,058 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी में भी 92 अंक की गिरावट रही, ये 23,603 बंद हुआ। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 11 में तेजी और 19 में गिरावट रही। वहीं, निफ्टी के 50 शेयरों में से 30 गिरावट के साथ बंद हुए जबकि 20 में तेजी रही।

सेक्टोरल इंडाइसेज की बात करें तो, निफ्टी रियल्टी में सबसे ज्यादा 2.19% और कंज्यूमर ड्यूरेबल्स में 1.82% की गिरावट रही। ऑटो और FMCG करीब 1% नीचे बंद हुए। वहीं, फार्मा और प्राइवेट बैंकों के शेयर में मामूली तेजी रही।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *