WordPress database error: [Out of range value for column 'id' at row 1]
INSERT INTO `GUVAl_visitors_stat` (`time`, `ip`) VALUES ('1781872187', '92.222.108.112')

काम से नहीं लौटा पति तो पत्नी निकल गई ढूंढने के लिए, गांव के युवक ने किया रेप - Somanshu News

काम से नहीं लौटा पति तो पत्नी निकल गई ढूंढने के लिए, गांव के युवक ने किया रेप

काम से नहीं लौटा पति तो पत्नी निकल गई ढूंढने के लिए, गांव के युवक ने किया रेप

गौरेला :  गौरेला थाना क्षेत्र में एक विवाहिता के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर गांव के ही एक युवक नरेश धीमर को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की कार्रवाई जारी है। जिला मुख्यालय के समीप एक गांव में रहने वाली महिला का पति काम पर गया था और देर रात तक घर नहीं लौटा। चिंतित पत्नी उसे खोजने निकली, तभी रास्ते में गांव का ही नरेश धीमर मिला। उसने सहानुभूति जताते हुए महिला के साथ उसके पति की तलाश में जाने की बात कही।

रास्ते में नरेश की नीयत बदल गई। उसने महिला को पकड़कर सूनसान स्थान पर ले गया। जब महिला ने विरोध किया और शोर मचाया, तो आरोपी ने उसकी पिटाई कर दी और फिर दुष्कर्म की वारदात को अंजाम देकर फरार हो गया। डरी-सहमी पीड़िता घटना के बाद अपने मायके चली गई। जब उसके पति को इस बारे में पता चला, तो वह मायके पहुंचा, जहां पत्नी ने आपबीती सुनाई। इसके बाद दोनों गौरेला थाने पहुंचे और नरेश धीमर के खिलाफ दुष्कर्म की लिखित शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के बाद पुलिस ने तत्काल आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से जेल भेज दिया गया है। पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *