WordPress database error: [Out of range value for column 'id' at row 1]
INSERT INTO `GUVAl_visitors_stat` (`time`, `ip`) VALUES ('1784873233', '216.73.216.25')

म्यूल बैंक खाते मामलें में 13 ब्रोकर गिरफ्तार - Somanshu News

म्यूल बैंक खाते मामलें में 13 ब्रोकर गिरफ्तार

म्यूल बैंक खाते मामलें में 13 ब्रोकर गिरफ्तार

रायपुर :  म्यूल बैंक अकाउंट पर कार्यवाही जारी, साइबर ठगी के लिए बैंक अकाउंट खुलवाने, खातों को ऑपरेट करने में शामिल 13 एजेंट-ब्रोकर को गिरफ्तार किया गया है। मामलें में देते हुए पुलिस महानिरीक्षक रायपुर रेंज अमरेश मिश्रा के निर्देशानुसार साइबर क्राईम पोर्टल में रिपोर्टेड म्यूल बैंक अकाउंट की जांच करने हेतु योजना तैयार कर म्यूल अकाउंट खोलने में शामिल खाता धारक/संवर्धक/ब्रोकर-एजेंट/बैंक अधिकारी/सिम सप्लायर सभी आरोपियों के विरुद्ध कार्यवाही करने हेतु रेंज साइबर थाना रायपुर को निर्देशित किया गया था। थाना सिविल लाइन रायपुर के अपराध क्रमांक 44/25 धारा 317(2), 317(4), 317(5), 111, 3(5) बी एन एस में निर्देशों का पालन कर कार्यवाही करते हुए।

प्रथम चरण में म्यूल बैंक अकाउंट धारक/संवर्धक कुल 62, द्वितीय चरण में 6, तृतीय चरण में 4 बैंक कर्मी सहित कुल 72 लोगों को गिरफ्तार किया गया था। पूर्व में गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ एवं तकनीकी विश्लेषण से खाता खुलवाने, साइबर ठगी की रकम प्राप्त करने, रकम को इधर-उधर करने में शामिल आरोपियों के यहां तड़के सुबह एक साथ 10 स्थान पर रेड कार्यवाही की गई और 13 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों के द्वारा बैंक खातों को खुद ऑपरेट किया जाता था तथा ठगी की रकम को इधर उधर किया जाता था। आरोपियों द्वारा अत्यधिक मात्रा में ठगी की रकम प्राप्त की गई है। आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया है।

गिरफ्तार आरोपी 01. अजय सोनी उर्फ अज्जू सोनी पिता स्वर्गीय रूप प्रसाद सोनी, उम्र 27 वर्ष साकिन टिकरापारा, पटेल चौक, हटरी के पास, थाना-टिकरापारा, जिला-रायपुर 02. राहुल वर्मा पिता जितेन्द्र कुमार वर्मा उम्र 19 साल, साकिन एकता नगर, गुढ़ियारी, जनता क्वाटर नंबर 436 थाना-गुढ़ियारी, जिला-रायपुर 03. पारूल वर्मा पिता नोहर सिंह उम्र 25 साल, साकिन रावांभांठा, दुर्गा चौक के पास, थाना खमतराई जिला-रायपुर 04. नीलकंठ साहू पिता गोविन्द साहू उम्र 33 साल साकिन शंकराचार्य स्कुल गली, बड़ा अषोक नगर, गुढ़ियारी, थाना-गुढ़ियारी

5. शुभम शर्मा पिता राजेष कुमार शर्मा उम्र 25 साल साकिन सी-125, गायत्री नगर, थाना खम्हारडीह, जिला-रायपुर 06. विरेन्द्र पटेल पिता माधव राम पटेल उम्र 28 साल साकिन न्यू साहू पारा खमतराई थाना-खमतराई जिला रायपुर 07. हरमित सिंह मक्कड़ उर्फ यषमित पिता रविन्द्र सिंह मक्कड़ उम्र 24 साल, साकिन सुभाष चौक, बिरगांव, थाना-उरला, जिला रायपुर 08. राजेष निषाद पिता श्री अघनु निषाद उम्र 30 साल, साकिन भारत माता चौक, गुढ़ियारी, थाना गुढ़ियारी रायपुर (छ.ग.)

रिजवान खान उर्फ रेहान पिता मरहूम अब्दुल करीम खान उम्र 25 साल, साकिन गुरूकुल नगर के आगे, बृजनगर, थाना-टिकरापारा, जिला-रायपुर 10. साकेत सिंग ठाकुर पिता शैलेन्द्र सिंह ठाकुर उम्र 23 साल साकिन अवंति विहार सेक्टर 02, टी 44, थाना-तेलीबांधा, थाना-खम्हारडीह, जिला-रायपुर 11.विजय टेकचंदानी पिता रमेश टेकचंदानी उम्र 35 वर्ष पता सरजू बगीचा कोतवाली बिलासपुर 12.संदीप साहू पिता राजेंद्र साहू उम्र 21 वर्ष पता तर्री थाना नयापारा रायपुर 13.अमित देवांगन पिता संजय देवांगन उम्र 20 वर्ष पता तर्री थाना नयापारा रायपुर


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *