WordPress database error: [Out of range value for column 'id' at row 1]
INSERT INTO `GUVAl_visitors_stat` (`time`, `ip`) VALUES ('1780813796', '198.244.240.37')

दुर्ग में पालना कार्यकर्ता, सहायिका पद के लिए जल्द करें आवेदन... 4 फरवरी तक ही समय; जानिए डिटेल्स - Somanshu News

दुर्ग में पालना कार्यकर्ता, सहायिका पद के लिए जल्द करें आवेदन… 4 फरवरी तक ही समय; जानिए डिटेल्स

दुर्ग में पालना कार्यकर्ता, सहायिका पद के लिए जल्द करें आवेदन… 4 फरवरी तक ही समय; जानिए डिटेल्स

दुर्ग : जिले में एकीकृत बाल विकास परियोजना भिलाई-01 जिला दुर्ग में चार पालना केन्द्र खोले गए है। इन चारों नवीन पालना केन्द्रों में पालना कार्यकर्ता/सहायिका के रिक्त पदों पर भर्ती किया जाना है। इसके अंतर्गत नगर पालिक निगम भिलाई के वार्ड क्र. 01 में पालना केन्द्र सुमरित नगर खम्हरिया एवं वार्ड क्र. 41 के पालना केन्द्र बिजली पारा छावनी एवं नगर नालिक निगम रिसाली अंतर्गत वार्ड क्र. 24 अंतर्गत पालना केन्द्र आजाद मार्केट रिसाली तथा नगर पालिक निगम भिलाई अंतर्गत वार्ड क्र. 70 के पालना केन्द्र हुड़को में पालना कार्यकर्ता एवं पालना सहायिका पद हेतु आवेदन आमंत्रित किए गए है।

आवेदन संबंधित ग्राम/वार्ड की आवेदिकाओं द्वारा आवेदन पत्र भरकर निर्धारित तिथि में 04 फरवरी 2025 तक आवेदिका द्वारा एकीकृत बाल विकास परियोजना कार्यालय भिलाई-01 (जुनवानी चिखली मुख्य मार्ग भिलाई) में कार्यालयील समय 10 बजे से शाम 5.30 बजे तक (शासकीय अवकाश को छोड़कर) सीधे अथवा पंजीकृत डॉक द्वारा जमा किये जाएंगे। सीधे कार्यालय में जमा करने की दशा में आवेदन बंद लिफाफे में देना है। निर्धारित तिथि के पश्चात् प्राप्त आवेदन स्वीकार नहीं किये जाएंगे।

एकीकृत बाल विकास परियोजना भिलाई-01 के परियोजना अधिकारी से मिली जानकारी अनुसार पालना कायकर्ता पद हेतु 12वीं अथवा 10वीं बोर्ड एवं पालना सहायिका पद हेतु 8वीं बोर्ड उत्तीर्ण न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता अनिवार्य है। पालना कार्यकर्ता / सहायिका के पद हेतु आवेदिका की आयु 18 से 44 वर्ष के मध्य होना चाहिए। एक वर्ष या अधिक सेवा अनुभव रखने वाले अभ्यर्थियों को आयु सीमा में तीन वर्ष की छूट दी जाएगी। सेवा की अधिकतम आयु 65 वर्ष होगी। आवेदिका उसी ग्राम की स्थानीय निवासी होनी चाहिए जिस ग्राम में आंगनबाड़ी केन्द्र स्थित है।

शहरी क्षेत्रों में आवेदिका उसी वार्ड की निवासी होना चाहिए। सभी आवश्यक दस्तावेजों की स्व- प्रमाणित प्रति के साथ आवेदन पत्र संबंधित एकीकृत बाल विकास परियोजना कार्यालय में निर्धारित अंतिम तिथि तक सीधे अथवा पंजीकृत डाक के माध्यम से प्रस्तुत किया जा सकता है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *