छत्तीसगढ़ में तेज रफ्तार कार के पलटने से दो युवतियों की मौत

छत्तीसगढ़ में तेज रफ्तार कार के पलटने से दो युवतियों की मौत

कोरबा :  छत्तीसगढ़ में तेज रफ्तार कार के पलटने से दो युवतियों की मौत हो गई। दोनों मनाली टूर से लौटकर बिलासपुर के रास्ते कोरबा जा रहे थे। इस घटना का अब वीडियो सामने आया है। घटना पाली थाना क्षेत्र की है।

जानकारी के मुताबिक, मरने वालों की पहचान मोनिका चटर्जी (26) और दीक्षा राठौर (23) के रूप में हुई है। दोनों कोरबा के एमपी नगर कॉलोनी में रहते थे। दीक्षा राठौर लिपिक वर्ग कर्मचारी संघ के अध्यक्ष सीपी राठौर की बेटी थी। उसकी मां प्रधान पाठक है।

कार की तफ्तार तेज थी, कंट्रोल नहीं कर पाए

बताया जा रहा है कि, दोनों युवतियां अपने दोस्तों के साथ मनाली घूमने गई थी। मंगलवार को वापस आने पर बिलासपुर से अपने दोस्त देवराज के साथ घर लौट रहे थे। इसी दौरान नेशनल हाईवे पर दोपहर करीब 3 बजे डिस्पोजल चौक के पास उनकी तेज रफ्तार कार अनकंट्रोल हो गई।

कार के उड़े परखच्चे

कार क्रमांक सीजी 12 एएल 2600 को देवराज चला रहा था। हाई स्पीड होने के कारण उसने कंट्रोल खो दिया जिससे कार स्किड होकर सड़क किनारे पलट गई। हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए। दोनों लड़कियों की मौके पर मौत हो गई। जबकि पुरानी बस्ती निवासी देवराज गंभीर रूप से घायल हो गया। उसके सीने और सिर पर गंभीर चोटें आई हैं।

जांच में जुटी पुलिस

चैतमा चौकी प्रभारी चंद्रपाल खांडे का कहना है कि, घटना की सूचना पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। जहां घायल युवक से पूछताछ की गई, तो उसने बताया कि मनाली से लौट रहे थे। ओवर स्पीड के कारण हादसा हो गया। फिलहाल, पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *