WordPress database error: [Out of range value for column 'id' at row 1]
INSERT INTO `GUVAl_visitors_stat` (`time`, `ip`) VALUES ('1784855647', '216.73.216.25')

सुरक्षाबलों ने 3 नक्सली मार गिराए : नेशनल पार्क एरिया कमेटी के माओवादियों से मुठभेड़; सर्चिंग जारी - Somanshu News

सुरक्षाबलों ने 3 नक्सली मार गिराए : नेशनल पार्क एरिया कमेटी के माओवादियों से मुठभेड़; सर्चिंग जारी

सुरक्षाबलों ने 3 नक्सली मार गिराए : नेशनल पार्क एरिया कमेटी के माओवादियों से मुठभेड़; सर्चिंग जारी

बीजापुर :  छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में फोर्स ने तीन नक्सलियों को मार गिराया है। घटनास्थल से तीनों के शव के साथ ऑटोमेटिक वेपन बरामद किए गए हैं। इलाके में सर्चिंग जारी है। बीजापुर SP जितेंद्र यादव ने मुठभेड़ की पुष्टि की है। घटना मद्देड़ इलाके के बन्देपारा क्षेत्र की है।

बताया जा रहा है कि नेशनल पार्क एरिया कमेटी के माओवादियों को रविवार सुबह से जवानों ने घेर रखा था। मारे गए नक्सलियों में से कुछ DVCM (डिविजनल कमेटी मेंबर) कैडर के बताए जा रहे हैं। इस कैडर के नक्सलियों पर छत्तीसगढ़ में 8 लाख रुपए का इनाम है।

नक्सलियों ने जवानों पर की फायरिंग

जानकारी के मुताबिक, पुलिस को सूचना मिली थी कि नेशनल पार्क एरिया के जंगल में भारी संख्या में नक्सली मौजूद हैं। इसी सूचना के आधार पर जवानों को माओवादियों के कोर इलाके में ऑपरेशन के लिए निकाला गया था। वहीं जवान मौके पर पहुंचे। जहां नक्सलियों ने जवानों पर फायरिंग शुरू कर दी।

ऑपरेशन जारी

जवानों ने भी मोर्चा संभाला और जवाबी कार्रवाई की। बताया जा रहा है कि फोर्स ने नक्सलियों को घेर रखा है। फिलहाल नो नेटवर्क जोन होने की वजह से जवानों से संपर्क नहीं हो पा रहा है। पुलिस अफसरों का कहना है कि बड़े नक्सली लीडरों की मौजूदगी की सूचना थी। फिलहाल ऑपरेशन जारी है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *