WordPress database error: [Out of range value for column 'id' at row 1]
INSERT INTO `GUVAl_visitors_stat` (`time`, `ip`) VALUES ('1780771175', '51.195.183.0')

जापानियों की तरह लंबा जीना है तो अपना लें नहाने से जुड़ी ये आदत, हार्ट अटैक और स्ट्रोक का खतरा भी होगा कम - Somanshu News

जापानियों की तरह लंबा जीना है तो अपना लें नहाने से जुड़ी ये आदत, हार्ट अटैक और स्ट्रोक का खतरा भी होगा कम

जापानियों की तरह लंबा जीना है तो अपना लें नहाने से जुड़ी ये आदत, हार्ट अटैक और स्ट्रोक का खतरा भी होगा कम

जिस तरह जबर्दस्त ठंड पड़ रही है। उसमें ठंडे पानी से नहाना तो दूर, लोग शॉवर न लेने की प्लानिंग में रहते हैं। दिमाग में ये चलता है कि क्या बिना नहाए आज काम नहीं चलेगा। ये तो आप जानते हैं कि जापानी लोग कितना फिट रहते है और लंबा जीते हैं। इसकी बड़ी वजह है उनकी रोजाना गर्म पानी से नहाने की आदत। क्योंकि गर्म पानी से नहाने वाले लोग दूसरों के मुकाबले 30% कम बीमार पड़ते हैं। स्ट्रोक-हार्ट अटैक का खतरा भी 30% कम रहता है। इस मौसम में हेल्थ एक्सपर्ट भी यही हिदायत दे रहे हैं कि सर्दियों में ठंडे पानी से ना नहाएं। ये सेहत के लिए खतरनाक हो सकता है। अगर आप ठंडे पानी से नहाते भी हैं तो पानी पहले पैरों पर डालें और उसके बाद ऊपरी हिस्सों पर। इसके पीछे का जो साइंस है,वो ये कि ब्लड सर्कुलेशन सिर से पैर की तरफ होता है। यानि ऊपर से नीचे की ओर अगर ठंडा पानी सीधे सिर पर डालते हैं तो दिमाग की नसें सिकुड़ जाती है। इससे ब्लड सर्कुलेशन पर बुरा असर पड़ता है। हार्ट अटैक-दिमाग की नसें फटने का खतरा बढ़ जाता है। आइये स्वामी रामदेव से जानते हैं कि ठंड में लाइफ स्टाइल को कैसे मैनेज करें?

गर्म पानी से नहाएं, लंबी उम्र पाएं

जापान में लोग गर्म पानी से नहाते हैं और हेल्दी लाइफस्टाइल अपनाते हैं। जापान में पुरुष की औसत आयु 81 साल है और महिलाएं 87 साल जीती हैं। वहीं भारत में अब पुरुष की औसत आयु 68 साल है और महिलाएं 71 साल तक जीती है। जापानी दुनिया में सबसे लंबा जीते हैं और 80% जापानी गुनगुने पानी से नहाते हैं।

ठंडे पानी से नहाना खतरनाक

  1. ब्लड प्लो बिगड़ता है
  2. सिर पर ठंडा पानी डालना जानलेवा
  3. दिमाग की नसें सिकुड़ जाती हैं
  4. ब्लड सर्कुलेशन पर बुरा असर
  5. हार्ट अटैक-ब्रेन स्ट्रोक का खतरा

लंबी उम्र का राज है गुनगुने पानी से नहाना 

  1. ब्लड शुगर कंट्रोल
  2. ब्लड प्रेशर नॉर्मल
  3. नींद अच्छी
  4. एनर्जी भरपूर
  5. स्किन हेल्दी
  6. कैलोरी होगी बर्न

लंबी उम्र का राज, रोज गर्म पानी से नहाना 

  1. पूरी दुनिया में 40% लोग  रोज नहाते हैं
  2. जापान में 80% लोग रोज नहाते हैं
  3. भारत में 90% से ज्यादा लोग रोज नहाते हैं

लाइफस्टाइल की बीमारी 

  1. बीपी-शुगर
  2. हाई कोलेस्ट्रॉल
  3. ओबेसिटी
  4. थायराइड
  5. लंग्स प्रॉब्लम
  6. इनसोम्निया
  7. आर्थराइटिस
  8. डेफिशियेंसी

रोज़ योग के फायदे 

  1. एनर्जी बढ़ेगी
  2. बीपी कंट्रोल
  3. वजन कंट्रोल
  4. शुगर कंट्रोल
  5. नींद में सुधार
  6. बेहतर मूड

मजबूत इम्यूनिटी 

  1. गिलोय-तुलसी काढ़ा
  2. हल्दी वाला दूध
  3. मौसमी फल
  4. बादाम-अखरोट

शुगर होगी कंट्रोल, जानिए क्या खाएं?

  1. रोज 1 चम्मच मेथी पाउडर खाएं
  2. सुबह लहसुन की 2 कली खाएं
  3. पालक, बथुआ, गोभी, करेला, लौकी खाएं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *