WordPress database error: [Out of range value for column 'id' at row 1]
INSERT INTO `GUVAl_visitors_stat` (`time`, `ip`) VALUES ('1784770446', '216.73.216.25')

राष्ट्रीय खेल पुरस्कारों का ऐलान, मनु-गुकेश समेत इन 4 को मिलेगा खेल रत्न, 34 खिलाड़ियों को दिया जाएगा अर्जुन पुरस्कार… - Somanshu News

राष्ट्रीय खेल पुरस्कारों का ऐलान, मनु-गुकेश समेत इन 4 को मिलेगा खेल रत्न, 34 खिलाड़ियों को दिया जाएगा अर्जुन पुरस्कार…

राष्ट्रीय खेल पुरस्कारों का ऐलान, मनु-गुकेश समेत इन 4 को मिलेगा खेल रत्न, 34 खिलाड़ियों को दिया जाएगा अर्जुन पुरस्कार…

नईदिल्ली  : युवा एवं खेल मंत्रालय ने उन एथलीटों की सूची जारी कर दी है। जिन्हें खेल रत्न से सम्मानित किया जाएगा। शूटर मनु भाकर और वर्ल्ड चेस चैंपियन डी गुकेश समेत 4 खिलाड़ियों को खेल रत्न मिलेगा। इसमें हॉकी टीम के कप्तान हरमनप्रीत सिंह और पैरा एथलीट प्लेयर प्रवीण कुमार का नाम भी शामिल है। 30 खिलाड़ियों को अर्जुन पुरस्कार दिया जाएगा। इन एथलीटों का सम्मान समारोह 17 जनवरी 2025 को राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू के साथ दोपहर 11 बजे शुरू होगा।

जानकारी के मुताबिक, मनु और गुकेश के अलावा भारतीय पुरुष हॉकी टीम के कप्तान हरमनप्रीत सिंह और पैरालंपियन प्रवीण कुमार को भी खेल रत्न पुरस्कार दिया जाएगा। खेल मंत्रालय ने बयान में कहा, समिति की सिफारिशों और सरकार की जांच के आधार पर खिलाड़ियों, कोच, विश्वविद्यालयों को पुरस्कार देने का फैसला किया गया है।

अर्जुन पुरस्कार:- खेल रत्न के अलावा 34 खिलाड़ियों को 2024 में खेलों में उत्कृट प्रदर्शन के लिए अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा जिसमें से एथलीट सुचा सिंह और पैरा तैराक मुरलीकांत राजाराम पेटकर को अर्जुन अवॉर्ड लाइफटाइम पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। बेहतर कोचिंग देने के लिए पांच लोगों को द्रोणाचार्य पुरस्कार मिलेगा, जिसमें बैडमिंटन कोच एस मुरलीधरन और फुटबॉल कोच अरमांडो एगनेलो कोलाको को लाइफटाइम वर्ग में शामिल किया गया है। फिजिकल एजुकेशन फाउंडेशन ऑफ इंडिया को राष्ट्रीय खेल प्रोत्साहन पुरस्कार मिलेगा। वहीं, चंडीगढ़ विश्वविद्यालय को ओवरऑल यूनिवर्सिटी विजेता के तौर पर मौलाना अबुल कलाम आजाद (माका) ट्रॉफी मिलेगी। लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी फर्स्ट रनरअप और अमृतसर गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी सेकेंड रनरअप रही।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *