WordPress database error: [Out of range value for column 'id' at row 1]
INSERT INTO `GUVAl_visitors_stat` (`time`, `ip`) VALUES ('1788084585', '216.73.216.64')

छत्तीसगढ़ में 11 आईपीएस, 8 IAS का ट्रांसफर - Somanshu News

छत्तीसगढ़ में 11 आईपीएस, 8 IAS का ट्रांसफर

छत्तीसगढ़ में 11 आईपीएस, 8 IAS का ट्रांसफर

रायपुर :  छत्तीसगढ़ सरकार ने साल के पहले दिन 11 IPS का तबादला किया है। इसमें एक IG और 4 DIG भी हैं। इसके साथ ही 8 IAS अधिकारों का ट्रांसफर किया है। कुछ को अतिरिक्त प्रभार के रूप में नई जिम्मेदारियां दी गई हैं। इसके अलावा 7 IFS अधिकारियों को प्रमोशन मिला है।

वहीं सरकार ने नक्सल प्रभावित जिले नारायणपुर के कलेक्टर को बदल दिया है। जनवरी 2024 में ही विपिन मांझी कलेक्टर बनाए थे। अब जनवरी 2025 के पहली तारीख को ही ट्रांसफर कर दिया गया है। उनकी जगह प्रतिष्ठा मामागई नारायणपुर जिले की नई कलेक्टर होंगी।

अलरमेलमंगई को वाणिज्य कर विभाग का अतिरिक्त प्रभार

जारी आदेश में अलरमेलमंगई डी को सचिव वाणिज्य कर विभाग का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। वहीं पदम सिंह एल्मा को आयुक्त आदिम जाति और अनुसूचित जाति विकास के पद पर पदस्थ कर आदिम जाति अनुसंधान और प्रशिक्षण संस्थान के प्रबंध संचालक और अंत्य व्यवसाय सहकारी वित्त एवं विकास निगम का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

इसके साथ ही IAS अभिजीत सिंह को लोक सेवा आयोग के सचिव की जिम्मेदारी दी गई है। प्रतीक जैन को जिला पंचायत बस्तर का मुख्य कार्यपालन अधिकारी बनाया गया है। वहीं नरेंद्र दुग्गा को सरगुजा संभाग का कमिश्नर बनाया गया है।

IPS अफसरों का तबादला, ट्रेनिंग सेंटर भेजे गए पल्लव

सरकार ने IPS अफसरों का भी ट्रांसफर किया है। चर्चित IPS अधिकारी अभिषेक पल्लव को पुलिस मुख्यालय से अब राज्य पुलिस अकैडमी चंदखुरी के पुलिस अधीक्षक के रूप में जिम्मेदारी दी गई है। ध्रुव गुप्ता को इंटेलिजेंस, अभिषेक शांडिल को स्पेशल यूनिट लॉ एंड ऑर्डर की जिम्मेदारी दी गई है।

साथ ही गिरजा शंकर जायसवाल को तकनीकी सेवा में उप पुलिस महानिरीक्षक के तौर पर जिम्मेदारी दी गई है।

Chhattisgarh Crimes

Chhattisgarh Crimes

Chhattisgarh Crimes

Chhattisgarh Crimes


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *