WordPress database error: [Out of range value for column 'id' at row 1]
INSERT INTO `GUVAl_visitors_stat` (`time`, `ip`) VALUES ('1784785941', '216.73.216.25')

मनमोहन सिंह का अंतिम संस्कार कल, मोदी-शाह ने घर पहुंचकर श्रद्धांजलि दी - Somanshu News

मनमोहन सिंह का अंतिम संस्कार कल, मोदी-शाह ने घर पहुंचकर श्रद्धांजलि दी

मनमोहन सिंह का अंतिम संस्कार कल, मोदी-शाह ने घर पहुंचकर श्रद्धांजलि दी

नई दिल्ली :  पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह का गुरुवार रात निधन हो गया। वे 92 साल के थे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ने उनके आवास पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इधर, केंद्रीय कैबिनेट की बैठक शुरू हो गई है। इसमें पूर्व पीएम को श्रद्धांजलि दी जाएगी।

मनमोहन लंबे समय से बीमार थे। घर पर बेहोश होने के बाद उन्हें रात 8:06 बजे दिल्ली AIIMS लाया गया था। हॉस्पिटल बुलेटिन के मुताबिक, रात 9:51 बजे उन्होंने आखिरी सांस ली।

मनमोहन सिंह, 2004 में देश के 14वें प्रधानमंत्री बने थे। उन्होंने मई 2014 तक इस पद पर दो कार्यकाल पूरे किए थे। वे देश के पहले सिख और सबसे लंबे समय तक रहने वाले चौथे प्रधानमंत्री थे।

मनमोहन सिंह के निधन के चलते केंद्र सरकार ने 7 दिन का राष्ट्रीय शोक घोषित किया है। साथ ही शुक्रवार को होने वाले सभी कार्यक्रम कैंसिल कर दिए गए हैं।

राहुल गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे बेलगावी से देर रात दिल्ली पहुंचने के बाद सीधे मनमोहन सिंह के आवास गए थे। राहुल ने X पर लिखा- मैंने अपना मार्गदर्शक और गुरु खो दिया।

इस बीच, कर्नाटक के बेलगावी में चल रही कांग्रेस वर्किंग कमेटी (CWC) मीटिंग रद्द कर दी गई। कांग्रेस स्थापना दिवस से जुड़े आयोजन भी कैंसिल हो गए हैं। पार्टी के इवेंट 3 जनवरी के बाद शुरू होंगे।

मनमोहन का पार्थिव शरीर कल कांग्रेस मुख्यालय में रखा जाएगा, जहां आम लोग उन्हें श्रद्धांजलि देंगे। जानकारी के मुताबिक, मनमोहन का अंतिम संस्कार कल होगा। उनकी बेटियां आज शाम तक अमेरिका से भारत आ जाएंगी। अंतिम संस्कार किस जगह होगा, इसका फैसला प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) करेगा।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मनमोहन सिंह के निधन पर गहरा दुख प्रकट किया है। उनके आवास पर पहुंचकर श्रद्धांजलि भी दी है। पीएम मोदी ने कहा, ‘डॉक्टर मनमोहन सिंह जी का निधन अत्यंत दुःखद है। मैं उनके परिवार और प्रशंसकों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करता हूं।’ इसके साथ ही उन्होंने कहा कि मनमोहन सिंह ने वित्तीय संकट से देश को बाहर निकाला है।

ईमानदारी और सादगी का प्रतिबिंब थे मनमोहन सिंह

पीएम मोदी ने कहा, ‘मनमोहन सिंह का जीवन उनकी ईमानदारी और सादगी का प्रतिबिंब था। वह एक प्रतिष्ठित सांसद थे। मनमोहन सिंह का जीवन हमेशा यह सबक देगा कि कैसे कोई व्यक्ति अभाव और संघर्ष से ऊपर उठकर सफलता प्राप्त कर सकता है।’

साधारण पृष्ठभूमि से आकर प्रतिष्ठित अर्थशास्त्री बने

वहीं, गुरुवार रात मनमोहन सिंह के निधन की खबर मिलते ही पीएम मोदी ने भावुक संदेश लिखा था। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पीएम मोदी ने लिखा, ‘भारत अपने सबसे प्रतिष्ठित नेताओं में से एक डॉक्टर मनमोहन सिंह जी के निधन पर शोक मना रहा है। साधारण पृष्ठभूमि से उठकर वे एक प्रतिष्ठित अर्थशास्त्री बने। उन्होंने वित्त मंत्री सहित विभिन्न सरकारी पदों पर कार्य किया और सालों तक हमारी आर्थिक नीति पर अपनी गहरी छाप छोड़ी। संसद में उनके हस्तक्षेप भी बहुत ही व्यावहारिक थे। हमारे प्रधानमंत्री के रूप में उन्होंने लोगों के जीवन को बेहतर बनाने के लिए व्यापक प्रयास किए।’

सात दिन का राष्ट्रीय शोक

केंद्र सरकार ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन पर सात दिन का राष्ट्रीय शोक घोषित किया है। मनमोहन सिंह का अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा। सूत्रों ने बताया कि शुक्रवार को होने वाले सभी सरकारी कार्यक्रमों को रद्द कर दिया गया है। शुक्रवार को केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक होगी, जिसमें पूर्व प्रधानमंत्री को श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *