WordPress database error: [Out of range value for column 'id' at row 1]
INSERT INTO `GUVAl_visitors_stat` (`time`, `ip`) VALUES ('1784459102', '198.244.226.200')

नशे के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, छापा मारकर 20 लीटर अवैध महुआ शराब किया जब्त - Somanshu News

नशे के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, छापा मारकर 20 लीटर अवैध महुआ शराब किया जब्त

नशे के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, छापा मारकर 20 लीटर अवैध महुआ शराब किया जब्त

गरियाबंद : जिले में पुलिस लगातार नशे के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाई कर रही है. इसी कड़ी में पुलिस ने ग्राम जोगीडीपा में बड़े पैमाने पर कच्ची शराब बनाने की सूचना पर छापेमारी की. जहां आरोपी के पास से बड़ी मात्रा में अवैध शराब जब्त किया गया है. पुलिस ने आरोपी हेमू को गिरफ्तार कर लिया है.

जानकारी के अनुसार, पुलिस को ग्राम जोगीडीपा में कच्ची शराब बनाने की सूचना मिली. जिसके बाद पुलिस ने छापा मारकर आरोपी हेमू यादव को गिरफ्तार किया है. मौके से 20 लीटर अवैध महुआ शराब और शराब बनाने के लिए रखे 2 बड़े ट्राम बरामद किया गया है. आरोपी के खिलाफ पुलिस ने मामले में आबकारी एक्ट 34 (2) के तहत कार्रवाई की गई है. आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है.


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *