गृहमंत्री अमित शाह के निधन की अफवाह फैलाने पर बड़ा एक्शन
सहायक पुलिस आयुक्त (इंदिरापुरम) स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि पूछताछ के दौरान, रोहित ने स्वीकार किया है कि उसने अपने फेसबुक पेज के फॉलोअर्स बढ़ाने के लिए फर्जी खबर पोस्ट की थी। सिंह के अनुसार इस मामले में पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली है। उन्होंने बताया कि IT एक्ट (सूचना प्रौद्योगिकी (संशोधन) अधिनियम) के प्रावधानों के तहत भी आरोप लगाए गए हैं। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि, ‘इंदिरापुरम पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की और इलेक्ट्रॉनिक निगरानी की मदद से आरोपी को वसुंधरा कॉलोनी में हिंडन नदी बैराज के पास से गिरफ्तार कर लिया।’ सिंह ने कहा कि उसके खिलाफ कानूनी कार्यवाही शुरू कर दी गई है।
