WordPress database error: [Out of range value for column 'id' at row 1]
INSERT INTO `GUVAl_visitors_stat` (`time`, `ip`) VALUES ('1784728057', '2a03:2880:f812:60::')

धान खरीदी में लापरवाही : पांच केंद्र प्रभारी कर दिए गए निलंबित - Somanshu News

धान खरीदी में लापरवाही : पांच केंद्र प्रभारी कर दिए गए निलंबित

धान खरीदी में लापरवाही : पांच केंद्र प्रभारी कर दिए गए निलंबित

जांजगीर चाम्पा : छत्तीसगढ़ में इन दिनों धान खरीदी का महाभियान चल रहा है। इसी बीच खरीदी में लापरवाही बरतने वालों पर लगातार कार्यवाही भी की जा रही है। वहीं जांजगीर चाम्पा जिले में धान खरीदी केंद्र में निरीक्षण के दौरान अनियमितता पाई गई। जिसके बाद उप पंजीयक उमेश गुप्ता ने एक्शन लेते हुए केंद्र प्रभारियों पर बड़ी कार्यवाही करते हुए उन्हें निलंबित कर दिया है।

उप पंजीयक ने खरीदी केंद्र में लापरवाही पाए जाने के बाद पकरिया, पोड़ीशंकर और अमोदा प्रभारी निलंबित कर दिया है। वहीं अमोरा और बछौद के प्रभारी को हटाया गया है। खरीदी केंद्र में प्रभारियों ने जरुरी इंतजाम नहीं किया था। जिसके बाद लापरवाही बरतने के नाम पर कार्यवाही हुई है।

धान उठाव में आई तेजी 

वहीं राइस मिलर्स की हड़ताल समाप्त होने के बाद धान का उठाव तेजी से शुरू हो गया है। जिसके चलते अब सरगुजा जिले में धान उठाव तेजी से हो रही है। अब तक 1 लाख 26 हजार 6 सौ क्विंटल धान यानी 12.19% धान का उठाव हो चुका है।

सरगुजा जिले में अब तक 9 लाख 12 हजार 3 सौ 12 क्विंटल धान अब भी उर्पजन केंद्र में पड़ा है। जिले में 35 लाख 10 हजार 7 सौ 35 क्विटल धान के खरीदी का लक्ष्य रखा गया है। वहीं अब तक 10 लाख 38 हजार 9 सो 70 क्विटल धान की हो चुकी है। जिले में 62 हजार 407 किसान पंजीकृत है जहां के 54 केन्द्रों में हो रही है धान की खरीदी।

जांजगीर चाम्पा में 54 हजार किंटल तक हुआ धान का उठाव 

वहीं जांजगीर चाम्पा में भी राइस मिलर्स की हड़ताल समाप्त होने के बाद धान का उठाव शुरू हो गया है। जिले में राइस मिलर्स ने 10 हजार क्विंटल धान का उठाव कर लिया है। ट्रांसपोर्टरो ने 54 हजार किंटल धान उठाया है।जिले में 18 लाख 94 हजार क्विंटल धान की खरीदी हो चुकी है।

बालोद में धान उठाव सुस्त 

बालोद जिले के 143 धान खरीदी केन्द्रों में अब तक 35 लाख क्विंटल धान की खरीदी हो चुकी है। वहीं जिले में अब तक महज 5 लाख क्विंटल का ही उठाव हुआ है। यहां पर धान उठाव और परिवहन धीमी गति से हो रहा है।134 केन्द्रों में अब भी बफर लिमिट से ज्यादा धान बाकि है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *