WordPress database error: [Out of range value for column 'id' at row 1]
INSERT INTO `GUVAl_visitors_stat` (`time`, `ip`) VALUES ('1780337985', '51.68.247.209')

देशी टॉक कवि सम्मेलन 5.0: राजधानी में 18 दिसंबर को फिर सजेगी कवियों की महफिल - Somanshu News

देशी टॉक कवि सम्मेलन 5.0: राजधानी में 18 दिसंबर को फिर सजेगी कवियों की महफिल

देशी टॉक कवि सम्मेलन 5.0: राजधानी में 18 दिसंबर को फिर सजेगी कवियों की महफिल

  रायपुर  : देशी टॉक कवि सम्मेलन’ का एक बार फिर से आयोजन किया जा रहा है. यह आयोजन राजधानी रायपुर के इंडोर स्टेडियम में 18 दिसंबर को आयोजित किया जाएगा. इस आयोजन के टाइटल स्पॉन्सर हीरा ग्रुप (eblu) हैं. साथ ही पावर्ड बाय में सिंघानिया बिल्डकॉन, शुभम के मार्ट और संभव स्टील पाइप्स एंड ट्यूब्स हैं. इस कार्यक्रम में डिजिटल पार्टनर डेली हंट है.

कवि सम्मेलन में शामिल होने वाले कवि

इस बार कवि सम्मेलन में वीर रस के कवि डॉ हरिओम पंवार, हास्य व्यंग के कवि डॉ सुनील जोगी, डॉ सुरेंद्र दुबे, श्रृंगार रस की कवियित्री अनामिका जैन, हास्य व्यंग अनिल चौबे, गीतकार स्वयं श्रीवास्तव और रमेश विश्वहार शामिल होंगे.

CM साय ने किया था पोस्टर विमोचन

बीते दिनों मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने ‘देशी टॉक कवि सम्मेलन 5.0’ के पोस्टर का विमोचन किया था. मुख्यमंत्री निवास में कार्यक्रम के दौरान चैनल के चेयरमैन नमित जैन ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को सरकार के एक साल पूरे होने पर बधाई दी. इस मौके पर न्यूज चैनल के चेयरमैन नमित जैन के अलावा संपादकीय निदेशक मनोज सिंह बघेल, सलाहकार संपादक संदीप अखिल, स्थानीय संपादक आशीष तिवारी, राजनीतिक संपादक डॉ. वैभव शिव पाण्डेय, जनसंपर्क आयुक्त डॉ. रवि मित्तल, जनसंपर्क संचालक अजय अग्रवाल और प्रेस अधिकारी आलोक सिंह मौजूद रहे.

बता दें, देशी टॉक कवि सम्मेलन का पांचवीं बार आयोजन किया जा रहा है. इसके पहले हुए चार आयोजन 2019, 2021, 2022, 2023-24 में दर्शकों का भरपूर प्यार मिला है. आयोजन में शामिल होने प्रदेश से कोने-कोने से पहुंचे दर्शकों ने भी सराहा है.


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *