जैजैपुर विधायक बालेश्वर साहू ने कार्यकर्ता सहित देर रात करही के महानदी पहुँचे रेत माफियाओ में मचा हड़कम

जैजैपुर विधायक बालेश्वर साहू ने कार्यकर्ता सहित देर रात करही के महानदी पहुँचे रेत माफियाओ में मचा हड़कम

 

  • घण्टो बाद पहुंचा पुलिस प्रशासन
  • प्रतिबंध के बावजूद खुलेआम किया जा रहा था रेत का उत्खनन स्टॉक में मिला रेत टू-माउंटेन मशीन करते मिली अवैध रेत उत्खनन
  • विधानसभा जैजैपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत करही की महानदी में अवैध रेत उत्खनन का मामला

जैजैपुर : सक्ती जिले भर में खदानों से रेत के उत्खनन पर प्रतिबंध के बावजूद रेत माफिया द्वारा अवैध रूप से नदियों से रेत निकाली जा रही है। जिसे रोकने के लिए पुलिस प्रशासन द्वारा कार्रवाई न किए जाने से नाराज होकर स्थानीय विधायक बालेश्वर साहू ने करही महानदी में अवैध रेत उत्खनन की शिकायत पर देर रात पहुँच गए । सूचना मिलने के घण्टो बाद पुलिस और प्रशासन के अधिकारी बमुश्किल मौके पर पहुंचे और अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई की आश्वासन दिए।

जैजैपुर क्षेत्र में अवैध रूप से बड़े पैमाने पर रेत का भारी मात्रा में अवैध उत्खनन किया जा रहा है। प्रतिबंध के बावजूद रेत माफिया द्वारा नदियों से रेत निकालकर जमकर अवैध कारोबार किया जा रहा है। ग्रामीणों से शिकायतें मिलने के बाद विधायक बालेश्वर साहू जैजैपुर ब्लॉक के करही में महानदी की रेत खदान पर पहुंचीं तो दंग रह गईं। यहां एक टू-माउंटेन मशीनों से रेत का अवैध उत्खनन किया जा रहा था देर रात विधायक बालेश्वर साहू अपने समर्थकों के साथ महानदी पहुंच गए थे। अधिकारियों को तत्काल रेत उत्खनन की जानकारी दी। लेकिन करीब घण्टो बाद अधिकारी मौके पर पहुंचे ।रात में होता है रेत का परिवहन ग्रामीणों के अनुसार महानदी से रात के समय मशीनों से हैव्वा में रेत भरकर जमकर परिवहन किया जाता है।

वर्जन

रेत के अवैध उत्खनन से क्षेत्र का पर्यावरण संतुलन बिगड़ गया है, प्रतिबंध के बाद भी रेत का इस तरह से उत्खनन कर चौंकाने वाली बात है। मैं रेत के अवैध उत्खनन के हमेशा खिलाफ हूं,और रहूंगा हमारे विधानसभा क्षेत्र में रेत माफि याओं पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए, यदि कार्रवाई नहीं हुई तो मैं यहां फिर आऊंगा।

बालेश्वर साहू, विधायक जैजैपुर


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *