WordPress database error: [Out of range value for column 'id' at row 1]
INSERT INTO `GUVAl_visitors_stat` (`time`, `ip`) VALUES ('1788066221', '216.73.216.64')

50 फीट खाई में गिरा तेज रफ्तार ट्रक, तीन लोग घायल, दो की हालत गंभीर - Somanshu News

50 फीट खाई में गिरा तेज रफ्तार ट्रक, तीन लोग घायल, दो की हालत गंभीर

50 फीट खाई में गिरा तेज रफ्तार ट्रक, तीन लोग घायल, दो की हालत गंभीर

कवर्धा. कबीरधाम जिले में चावल से भरा तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर 50 फीट गहरे खाई में जा गिरा. इस हादसे में ट्रक चालक सहित तीन लोग घायल हुए हैं. इनमें दो की हालत गंभीर है. घायलों को पंडरिया अस्पताल के लिए रवाना किया गया है.

यह घटना कुकदूर थाना क्षेत्र के पोलमी घाट की है. जानकारी के मुताबिक ट्रक चावल भरकर प्रयागराज से रायपुर  जा रहा था. तभी यह हादसा हुआ है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल भेजा.


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *