WordPress database error: [Out of range value for column 'id' at row 1]
INSERT INTO `GUVAl_visitors_stat` (`time`, `ip`) VALUES ('1785083533', '216.73.216.52')

सक्ती जिले में अब तक 89305 क्विंटल धान की हुई खरीदी - Somanshu News

सक्ती जिले में अब तक 89305 क्विंटल धान की हुई खरीदी

सक्ती जिले में अब तक 89305 क्विंटल धान की हुई खरीदी

सक्ती 04दिसम्बर 2024 :  राज्य शासन के निर्देशन में प्रदेश सहित जिले में धान खरीदी के महाअभियान की शुरुआत हो गई है। जिसके तहत सक्ती जिले में भी 14 नवंबर से धान खरीदी कार्य विभिन्न धान उपार्जन केंद्रों में सुव्यवस्थित ढंग से किया जा रहा है। धान खरीदी कार्य अंतर्गत सक्ती जिले में अब तक कुल 89305.60 क्विंटल धान की खरीदी की गई है। जिला विपणन अधिकारी से प्राप्त जानकारी अनुसार 03 दिसंबर 2024 को शाम 5 बजे तक की स्थिति में जिले के धान खरीदी केंद्रों में मोटा धान 15570.80 क्विंटल और सरना धान 17485.60 क्विंटल इस प्रकार 03 दिसंबर को कुल 33065.40 क्विंटल धान की खरीदी की गई। इसी क्रम में 04 दिसंबर को धान खरीदी कार्य के लिए जिले में 1416 टोकन जारी हुवे है, जिसके तहत धान खरीदी कार्य किया जाएगा।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *