WordPress database error: [Out of range value for column 'id' at row 1]
INSERT INTO `GUVAl_visitors_stat` (`time`, `ip`) VALUES ('1784555569', '51.195.244.35')

15 राज्यों की 46 विधानसभा, 2 लोकसभा के नतीजे:वायनाड में प्रियंका को 2 लाख+ वोटों की बढ़त; यूपी की 9 सीटों में भाजपा 6 और सपा 3 सीटों पर आगे - Somanshu News

15 राज्यों की 46 विधानसभा, 2 लोकसभा के नतीजे:वायनाड में प्रियंका को 2 लाख+ वोटों की बढ़त; यूपी की 9 सीटों में भाजपा 6 और सपा 3 सीटों पर आगे

15 राज्यों की 46 विधानसभा, 2 लोकसभा के नतीजे:वायनाड में प्रियंका को 2 लाख+ वोटों की बढ़त; यूपी की 9 सीटों में भाजपा 6 और सपा 3 सीटों पर आगे

नई दिल्ली :  महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा के साथ 15 राज्यों की 46 विधानसभा और 2 लोकसभा सीटों पर काउंटिंग जारी है। वायनाड लोकसभा से प्रियंका गांधी 2 लाख से ज्यादा वोटों से आगे हैं। यहां CPI के सत्यन मोकेरी दूसरे और भाजपा की नव्या हरिदास तीसरे नंबर पर हैं।

मध्य प्रदेश की बुधनी विधानसभा सीट पर भाजपा कैंडिडेट रमाकांत भार्गव 1800 से ज्यादा वोटों आगे हैं। बुधनी सीट से शिवराज सिंह चौहान 5 बार विधायक रहे थे। उन्होंने सांसद बनने पर यह सीट खाली हुई थी।

यूपी की 9 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के रुझानों में भाजपा गठबंधन को 6 और सपा को 3 सीटों पर बढ़त मिली है। अखिलेश के गढ़ मैनपुरी की करहल सीट पर सपा को बढ़त मिली है। भाजपा ने यहां अखिलेश के चचेरे बहनोई अनुजेश यादव को उतारा था।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *