WordPress database error: [Out of range value for column 'id' at row 1]
INSERT INTO `GUVAl_visitors_stat` (`time`, `ip`) VALUES ('1784862387', '216.73.216.25')

शाहरुख खान धमकी मामला अपडेट : पूछताछ में आरोपी फैजान ने किया खुलासा, आर्यन खान की भी निकाली थी हिस्ट्री - Somanshu News

शाहरुख खान धमकी मामला अपडेट : पूछताछ में आरोपी फैजान ने किया खुलासा, आर्यन खान की भी निकाली थी हिस्ट्री

शाहरुख खान धमकी मामला अपडेट : पूछताछ में आरोपी फैजान ने किया खुलासा, आर्यन खान की भी निकाली थी हिस्ट्री

मुंबई :  बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान को जान से मारने की धमकी देने वाले आरोपी फैजान खान से पूछताछ के दौरान कई चौंकाने वाले तथ्य सामने आए हैं। पुलिस की जांच में खुलासा हुआ है कि फैजान ने न केवल शाहरुख खान, बल्कि उनके बेटे आर्यन खान और उनके सुरक्षाकर्मियों की गतिविधियों पर भी करीबी नजर रखी थी।

आरोपी ने इंटरनेट के माध्यम से शाहरुख खान और उनके परिवार से जुड़ी जानकारियां इकट्ठा कीं। पुलिस के मुताबिक, जब आरोपी से यह जानने की कोशिश की गई कि आखिर वो क्यों शाहरुख खान के संबंध में जानकारी जुटाना चाहता था, तो वो किसी भी प्रकार का संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया। इसी वजह से यह पूरा मामला अभी पेचीदा बना हुआ है। आरोपी पूछताछ के दौरान कुछ सवालों के तो जवाब बड़ी ही आसानी से दे रहा है। लेकिन, कुछ सवालों के जवाब देने से बच रहा है। आरोपी की मनोवैज्ञानिक स्थिति को भी समझने की कोशिश की जा रही है, ताकि किसी सार्थक नतीजे पर पहुंचा जा सके।

पुलिस के अनुसार, फैजान ने जिस मोबाइल फोन का इस्तेमाल धमकी भरी कॉल करने के लिए किया, वह 30 अक्टूबर को खरीदा गया था। हालांकि, आरोपी ने दो नवंबर को पुलिस में फोन खोने की शिकायत दर्ज कराई थी। इसके बावजूद, जिस सिम कार्ड से धमकी दी गई, वह सक्रिय था। पुलिस का मानना है कि आरोपी ने जानबूझकर फोन छिपा रखा है और पूछताछ में बार-बार अलग-अलग कहानियां गढ़कर जांच को भटकाने की कोशिश कर रहा है और वो पुलिस को गुमराह करने की कोशिश कर रहा है।

बता दें कि 5 नवंबर को बांद्रा पुलिस स्टेशन को एक कॉल आया था, जिसमें शाहरुख खान को जान से मारने की धमकी दी गई और 50 लाख रुपये की फिरौती की मांग की गई थी। इसके बाद बांद्रा पुलिस ने अज्ञात शख्स के खिलाफ बीएनएस की धारा 308(4), 351(3) और 351(4) के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू की थी। बांद्रा पुलिस ने कॉल को ट्रेस किया तो छत्तीसगढ़ के रायपुर का निकला। पुलिस ने लोकेशन के आधार पर दबिश देकर फैजान खान को ढूंढ निकाला था। पुलिस ने उससे पूछताछ की थी। गिरफ्तारी से पहले फैजान खान ने दावा किया था कि उसका फोन चोरी हो गया था। मुंबई पुलिस ने आरोपी वकील फैजान खान को 12 नवंबर को छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से गिरफ्तार किया था।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *