भारतीय जनता पार्टी संगठन पर्व को लेकर अकलतरा नगर मंडल के आवश्यक बैठक सम्पन्न
भारतीय जनता पार्टी संगठन पर्व को लेकर अकलतरा नगर मंडल के आवश्यक बैठक रखी गई इस बैठक में अकलतरा नगर मंडल के निर्वाचन अधिकारी जिला भाजपा के उपाध्यक्ष विवेका गोपाल विशेष रूप से उपस्थित हुए निर्वाचन अधिकारी विवेका गोपाल ने कहा भारती जनता पार्टी का संगठन पर्व का कार्यक्रम चल रहा है संगठन पर्व में बुथ स्तर के कार्यकर्ताओं के बीच जाकर भाजपा सदस्य बनाने की बात कही एवं सर्वसम्मति से भारतीय जनता पार्टी के मंडल स्तर पर पदाधिकारी के गठन पर जोर दिया बुथ स्तर पर शक्ति केंद्र स्तर पर मंडल अध्यक्ष महामंत्री शक्ति केंद्र के निर्वाचन अधिकारी जाकर आवश्यक बैठक करें सभी वरिष्टों से मिलजुल कर आगे संगठन की संरचना करने की बात निर्वाचन अधिकारी ने कहीं आज के इस बैठक में प्रमुख रूप से नगर पालिका अकलतरा के अध्यक्ष श्रीमती शांति भारते भाजपा जिला उपाध्यक्ष नंद चौधरी नगर मंडल के अध्यक्ष कमल केडिया महामंत्री उमाकांत भारते पार्षद राजन केडिया जितेंद्र कुमार सारथी गोवर्धन प्रसाद साहू सतनारायण साहू सत्यभामा वैष्णव रिशु तिवारी सहीत पदाधिकारी उपस्थित हुए.
