WordPress database error: [Out of range value for column 'id' at row 1]
INSERT INTO `GUVAl_visitors_stat` (`time`, `ip`) VALUES ('1784399748', '198.244.168.169')

युवक के घर मिली युवती की लाश, प्रेम प्रसंग के चलते हत्या की आशंका - Somanshu News

युवक के घर मिली युवती की लाश, प्रेम प्रसंग के चलते हत्या की आशंका

युवक के घर मिली युवती की लाश, प्रेम प्रसंग के चलते हत्या की आशंका

कांकेर :  जिले के चारामा थाना क्षेत्र के शरारपारा में उस समय सनसनी फैल गई, जब रामचंद्र देवांगन के घर में एक युवती का शव मिलने की सूचना मिली. घटना का खुलासा सुबह 5 बजे हुआ, जब रामचंद्र ने अपने बेटे के कमरे में युवती का शव देखा. मृतका की पहचान नाकापारा, चारामा निवासी लिपिका देवांगन के रूप में की गई है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. मामले की जांच की जा रही है. प्रेम प्रसंग के चलते हत्या की आशंका जताई जा रही है.

जानकारी के मुताबिक रामचंद्र देवांगन ने सुबह अपने बेटे दीपचंद देवांगन के कमरे में जाकर युवती का शव देखा. हैरानी की बात यह है कि घटना के समय दीपचंद घर पर नहीं था. स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस को घटना की सूचना दी, जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है.

पुलिस जांच में क्या आया सामने…

फिलहाल युवती की मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है. पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि लिपिका देवांगन रामचंद्र के घर कैसे पहुंची और उसकी मौत किन परिस्थितियों में हुई. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा. घटना के बाद शरारपारा में दहशत का माहौल है. आसपास के लोगों का कहना है कि उन्होंने रात के समय किसी तरह की असामान्य गतिविधि नहीं देखी. घटना के बाद से दीपचंद देवांगन का लापता होना मामले को और जटिल बना रहा है. पुलिस ने उसकी तलाश शुरू कर दी है. उम्मीद है कि उससे पूछताछ के बाद घटना की गुत्थी सुलझ सकेगी.

हर पहलुओं पर जांच की जा रही : थाना प्रभारी

इस मामले में चारामा थाना प्रभारी ने बताया कि यह एक संवेदनशील मामला है. सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है. जल्द ही साक्ष्यों के आधार पर पूरी स्थिति स्पष्ट होगी. घटना ने क्षेत्र में हलचल मचा दी है. पुलिस हर संभव प्रयास कर रही है कि जल्द से जल्द मामले का खुलासा किया जा सके.


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *