WordPress database error: [Out of range value for column 'id' at row 1]
INSERT INTO `GUVAl_visitors_stat` (`time`, `ip`) VALUES ('1782645614', '198.244.242.114')

मामूली विवाद में पति ने की पत्नी की हत्या, काठी के दौरान ऐसे हुआ खुलासा - Somanshu News

मामूली विवाद में पति ने की पत्नी की हत्या, काठी के दौरान ऐसे हुआ खुलासा

मामूली विवाद में पति ने की पत्नी की हत्या, काठी के दौरान ऐसे हुआ खुलासा

गरियाबंद : जिले से हत्या का मामला सामने आ रहा है, यहां ग्राम करपीदादर थाना फिंगेश्वर क्षेत्र अंतर्गत एक पति ने मामूली विवाद के चलते अपनी पत्नी की हत्या कर दी है। सूचन मिलने पर पहुंची पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

मामले में कार्रवाई के दौरान पुलिस ने गवाह धुषण कमार, सुखवंतीन बाई कमार, भीगंतीन बाई कमार, दयालू राम कमार से पुछताछ कर कथन लिया, जिन्होने बताया कि 13 नवंबर की सुबह सूचना मिली कि राजकुमारी की मृत्यु हो गई है, काठी में आ जाओ तब परिवार के साथ ग्राम करपीदादर पहुँचे मृतिका को देखे तो उसके सिर, पैर, हाथ, कमर में चोट का निशान दिखाई दिए, जिसपर पति द्वारा मारपीट कर हत्या की आशंका हुई, तब ग्राम प्रमुखो लोगों को बुलवाकर घटना के बारे मे बताया गया तब सभी ग्रामवासी एंव परिवार के सहमति से थाना में आकर रिपोर्ट कराया, जांच के दौरान शव पंचनामा कार्यवाही कर मृतिका के शव का पीएम कराया गया। संपूर्ण जांच मे आरोपी पति संतोष कमार का कृत्य धारा 103 बीएनएस का अपराध घटित करना पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

प्रकरण मे गवाहों कथन के साथ घटना स्थल का निरीक्षण कर आरोपी से पुछताछ करने पर जुर्म स्वीकार किया तथा घटना में प्रयुक्त डंडा को घर मे ही छुपाकर रखना बताने पर डंडा को समक्ष गवाहन के जप्त कर कब्जा पुलिस मे लिया गया। संपूर्ण विवेचना मे आरोपी संतोष कमार पर्याप्त साक्ष पाए जाने से आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *