WordPress database error: [Out of range value for column 'id' at row 1]
INSERT INTO `GUVAl_visitors_stat` (`time`, `ip`) VALUES ('1788089582', '216.73.216.64')

नक्सली संगठन ने फोर्स पर लगाए गंभीर आरोप, कहा – दो ग्रामीणों की पुलिस ने हत्या की… - Somanshu News

नक्सली संगठन ने फोर्स पर लगाए गंभीर आरोप, कहा – दो ग्रामीणों की पुलिस ने हत्या की…

नक्सली संगठन ने फोर्स पर लगाए गंभीर आरोप, कहा – दो ग्रामीणों की पुलिस ने हत्या की…

जगदलपुर : नक्सल प्रभावित बस्तर के बीजापुर जिले के रेखापल्ली इलाके में हुई मुठभेड़ को लेकर नक्सली संगठन ने पुलिस और फोर्स पर गंभीर आरोप लगाए हैं। इनका आरोप है कि पुलिस ने दो ग्रामीणों की हत्या की है, वहीं एक नक्सली के मारे जाने की भी पुष्टि की गई है।

भारत की कम्युनिस्ट पार्टी माओवादी की दक्षिण बस्तर डिवीजन कमेटी प्रवक्ता गंगा द्वारा जारी प्रेस नोट में कहा गया है कि रेखापल्ली में एक पीएलजीए सदस्य समेत दो ग्रामीणों की हत्या की गई है। गंगा ने इसकी निंदा भी की है। इस पत्र में उल्लेख है कि फोर्स ने खेत में काम कर रहे किसानों पर फायरिंग की। इस दौरान दो ग्रामीणों की मौत हो गई। वहीं कुछ अन्य घायल हो गए। इनका आरोप है कि घायल ग्रामीणों को फ़ोर्स के जवानों ने पीटा और फिर बीजापुर मुख्यालय में ले गए। इसके बाद से वे ग्रामीण आज तक वापस नहीं लौटे हैं।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *