WordPress database error: [Out of range value for column 'id' at row 1]
INSERT INTO `GUVAl_visitors_stat` (`time`, `ip`) VALUES ('1787998986', '216.73.217.71')

जब कलेक्टर उतरे खेत में, करने लगे धान की कटाई.. आखिर क्या रही वजह..? - Somanshu News

जब कलेक्टर उतरे खेत में, करने लगे धान की कटाई.. आखिर क्या रही वजह..?

जब कलेक्टर उतरे खेत में, करने लगे धान की कटाई.. आखिर क्या रही वजह..?

बिलासपुर :  प्रदेश के चर्चित IAS अधिकारियों में से एक बिलासपुर जिले के कलेक्टर अवनीश शरण शासकीय अवकाश के दिन अक्सर अपने अमले के साथ इलाके में भ्रमण के लिए निकल पड़ते हैं। पिछले दिनों स्कूलों के निरीक्षण के दौरान गैरहाजिर शिक्षकों को निलंबित करने की अनुशंसा उन्होंने कर डाली। इस बार वे गोदावरी का काम देखने गए और इस दौरान वे खुद भी खेत में उतर गए और करने लगे धान की कटाई। ग्रामीण यह देखकर भौंचक थे कि साहब आखिर ऐसा क्यों कर रहे हैं..?

गिरदावरी का सत्यापन करने उतरे खेत में

दरअसल शासन के निर्देश पर प्रदेश के ग्रामीण इलाकों में इन दिनों गिरदावरी सत्यापन का कार्य किया जा रहा है। कलेक्टर अवनीश शरण ने इस सिलसिले में आज बेलतरा तहसील के आधा दर्जन से ज्यादा गांवों का दौरा किया। कलेक्टर ने खेतों में उतरकर गिरदावारी का सत्यापन किया। एक खेत में उन्होंने ग्रामीण से हंसिया लेकर धान की कटाई भी की। वे काफी देर तक धान काटते रहे और सभी स्टाफ और ग्रामीण उन्हें देखते रहे।

क्या होता है गिरदावरी में..?

राजस्व विभाग द्वारा गिरदावरी की रिपोर्ट दिए जाने के आधार पर ही किसानों से धान की खरीदी की जाती है। दरअसल पटवारी फसल के रकबे के आधार पर रिपोर्ट तैयार करते हैं। किसान द्वारा कितने रकबे में कौन-कौन सी फसल की बुआई की गई है, पटवारी इसकी जांच करते हैं। साथ ही यह भी पता लगाए जाता है कि किसान की प्रति एकड़ जमीन पर धान की कितनी पैदावार हुई है। इसी के आधार पर किसान से धान की खरीदी भी की जाती है।

गिरदावरी का इस तरह किया अवलोकन

इलाके के दौरे पर निकले कलेक्टर अवनीश शरण ने सबसे पहले भरवीडीह गांव में गिरदावरी का सत्यापन देखा। उन्होंने किसान भुनेश्वर के खसरा में लगी फसल का मुआयना किया। पटवारी द्वारा दर्ज अभिलेखों की मोके पर क्रॉस जांच की। कलेक्टर ने गढ़वट गांव में किसान दुखीराम साहू के खसरे का भी गिरदावरी सत्यापन किया। दुखीराम ने धान की फसल ली है। वे धान खरीदी को लेकर उत्साहित नजर आए। उन्होंने कलेक्टर को बताया कि उन्होंने टोकन कटवा लिया हैैं। वे अकलतरी सोसायटी में धान बेचने जाते हैं। बाम्हूं के किसान ईश्वर प्रसाद और चोरहादेवरी के किसान मालिक राम में भी धान खरीदी को लेकर खासा उत्साह था।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *