WordPress database error: [Out of range value for column 'id' at row 1]
INSERT INTO `GUVAl_visitors_stat` (`time`, `ip`) VALUES ('1788000420', '216.73.216.76')

शाहरुख खान को धमकी मामले में वकील रायपुर से गिरफ्तार - Somanshu News

शाहरुख खान को धमकी मामले में वकील रायपुर से गिरफ्तार

शाहरुख खान को धमकी मामले में वकील रायपुर से गिरफ्तार

रायपुर :  बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान को फोन पर जान से मारने की धमकी देने के मामले में मुंबई पुलिस ने वकील फैजान खान को रायपुर से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को आज कोर्ट में पेश किया जाएगा। वकील ने पहले कहा था कि, उसका फोन गुम हो चुका है। उसे जबरन फंसाने की कोशिश की जा रही है।

दरअसल, वकील ने शाहरुख खान की एक फिल्म के डायलॉग पर आपत्ति जताई थी, जिसमें शाहरुख ने कहा था कि, हिरण को पकाकर खा लो। उन्हें हिरण का शिकार करने में मजा आता है। फैजान ने इसकी शिकायत मुंबई और जोधपुर में की थी, जिसमें बताया कि, हिरण को बिश्नोई समाज पूजता है। इस डायलॉग से उनकी आस्था को ठेस पहुंची है।

फैजान खान को मुंबई पुलिस ने 7 नवंबर को पूछताछ के लिए नोटिस दिया गया था, जिसमें फैजान को कहा गया था कि 11 नवंबर को बांद्रा पुलिस स्टेशन पहुंचे, जहां उससे शाहरुख खान को फोन से मिली धमकी और 50 लाख रुपए मांगने के मामले में पूछताछ होनी थी। लेकिन 11 नवंबर को फैजान बांद्रा पुलिस स्टेशन नहीं पहुंचा।

जिस वजह से 12 नवंबर यानि आज उन्हें रायपुर से मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। अब उसे ट्रांजिट रिमांड पर मुंबई ले जाने की तैयारी हो रही है।

क्या है पूरा मामला ?

डीसीपी के अनुसार, बांद्रा पुलिस स्टेशन में एक अज्ञात कॉलर का कॉल आया था, जिसमें धमकी देते हुए कॉलर ने कहा, बैंड स्टैंड वाले शाहरुख खान को मार दूंगा। कॉलर ने कहा कि अगर उसे 50 लाख नहीं दिए गए तो वो उन्हें जान से मार देगा। जब कॉलर से उसका नाम पूछा गया तो जवाब मिला, मेरे लिए ये मैटर नहीं करता, मेरा नाम हिंदुस्तानी है।

पुलिस ने बताया कि, फैजान खान पेशे से एडवोकेट है। उससे खम्हारडीह थाने में 2 नवंबर को मोबाइल फोन गुम होने की शिकायत दी थी। मोबाइल फोन गुमने के ठीक 3 दिन बाद यानी 5 नवंबर को बांद्रा पुलिस स्टेशन के नंबर पर कॉल किया गया। आरोपी के खिलाफ बांद्रा थाने में भारतीय दंड संहिता (BNS) की धारा 308 (4), 351 (3)(4) के तहत मामला दर्ज किया गया है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *