तीसरी आंखों से हो रही नगर पंचायत जैजैपुर की निगहबानी

- सावधान यदि आप जैजैपुर नगर पंचायत के सीमा में है तो आपकी हर गतिविधियां कैमरे में कैद हो रही है।
- थाना प्रभारी जैजैपुर जितेंद्र कोशले की अथक प्रयास से सोनसाय देवांगन अध्यक्ष नगर पंचायत की विशेष सहयोग से चौक चौराहा में लगी सीसीटीवी कैमरा

जैजैपुर : यदि आप जैजैपुर नगर पंचायत के सीमा में है तो आपकी हर गतिविधियां कैमरे में कैद हो रही है। सुरक्षा तथा जैजैपुर में बढ़ते अपराध पर लगाम लगाने मानवीय एवं माली सुरक्षा के मद्देनजर नगर में चौक – चौराहों पर सीसीटीवी कैमरा लगा दिया गया है।जैजैपुर थाना प्रभारी जितेंद्र कोशले ने नगर पंचायत को सीसीटीवी कैमरा लगाने की सुझाव दिया था।

बेहद ही संवेदनशील स्थानों पर लगे ये हाई रिजेयूलुशन सीसीटीवी कैमरों की मॉनिटरिग की बागडोर सीधे थाना में हो रही है। जहां इसकी निगरानी के लिए नियंत्रण कक्ष बनाया गया है, जिसमे सभी सीसीटीवी कैमरों का डीवीआर व एलईडी स्क्रीन लगाया गया है। नियंत्रण कक्ष से पुलिस प्रशासन द्वारा चौबीस घंटे सभी प्रकार की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। बताया जा रहा है कि जैजैपुर नगर पंचायत में अब कोई भी अपराधी घटना को अंजाम देकर निकल नही सकता। क्योंकि, प्रशासन द्वारा लगाए गए सीसीटीवी कैमरे नगर पंचायत को किलेबंदी किए हुए है, जिसकी आंखों से बचकर निकल पाना आसान नही होगा। कचंदा मोड़,ओडेकेरा मोड़,चोरभट्ठी मोड़ सहित कुछ अन्य व्यस्ततम स्थानों पर कुल 4 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। जल्द ही और कैमरे लगाए जायेंगे। जबकि,अनेको और कैमरे भी लगाए जाने है।

स्थानीय लोगों द्वारा नगर पंचायत व पुलिस प्रशासन के कदम को काफी सराहाना किया जा रहा है। लोगो के अनुसार यह स्थानीय जनता व व्यवसायियों के सीधे सुरक्षा से जुड़ा हुआ है। थाना प्रभारी जितेंद्र कोशले के अनुसार सीसीटीवी कैमरे लगने से जैजैपुर नगर की गतिविधियों पर नजर रखना आसान हो गया है। नगर पंचायत के मुख्य नगर पालिका अधिकारी लक्ष्मण देहारी ने बताया कि नगरवासियों की सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरों को लगाया गया है। जिसमे आम लोगो की सुरक्षा और अपराधियों में डर बना रहेगा।
