WordPress database error: [Out of range value for column 'id' at row 1]
INSERT INTO `GUVAl_visitors_stat` (`time`, `ip`) VALUES ('1783090389', '216.73.217.60')

बस्तर फाइटर के जवान ने खुद को मारी गोली, आत्महत्या से इलाके में हड़कंप - Somanshu News

बस्तर फाइटर के जवान ने खुद को मारी गोली, आत्महत्या से इलाके में हड़कंप

बस्तर फाइटर के जवान ने खुद को मारी गोली, आत्महत्या से इलाके में हड़कंप

रायपुर :  छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले में बस्तर फाइटर के जवान हरिलाल नाग ने अपने घर में अपनी सर्विस पिस्टल से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। हरिलाल नाग धनोरा थाने में तैनात थे और यह घटना उरंदाबेड़ा थाना क्षेत्र के बारदा गांव की है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

सूत्रों के अनुसार, जवान हरिलाल ने रात में सोते समय अपनी पिस्टल से खुद को गोली मार ली। इस आत्महत्या के पीछे का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। जवान की मौत से परिवार में शोक की लहर है, और परिजन गहरे सदमे में हैं। पुलिस मौके पर पहुंचकर छानबीन कर रही है।

कुछ समय पहले एसएसबी जवान ने भी की थी आत्महत्या

गौरतलब है कि कुछ महीने पहले कांकेर जिले के नक्सल क्षेत्र में तैनात एसएसबी जवान राकेश कुमार ने भी अपने सर्विस राइफल से गोली मारकर आत्महत्या कर ली थी। राकेश मेरठ के निवासी थे और कोसरोंडा स्थित 33 बटालियन कैंप में तैनात थे। आत्महत्या का कारण उस समय भी स्पष्ट नहीं हो सका था।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *