WordPress database error: [Out of range value for column 'id' at row 1]
INSERT INTO `GUVAl_visitors_stat` (`time`, `ip`) VALUES ('1785083298', '216.73.216.52')

हाई टेंशन लाइन की चपेट में आया युवक, इलाज के दौरान मौत - Somanshu News

हाई टेंशन लाइन की चपेट में आया युवक, इलाज के दौरान मौत

हाई टेंशन लाइन की चपेट में आया युवक, इलाज के दौरान मौत

भिलाई :भिलाई में हाई टेंशन लाइन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। मामला वैशाली नगर थाना क्षेत्र का है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक मृतक दीपक देशमुख भिलाई के वृंदानगर का रहने वाला था। ​​​​​​दीपावली के दिन दीपक अपने घर की छत पर झालर लगा रहा था।

इसी दौरान वो घर के ऊपर से गुजर रही एक हाई टेंशन लाइन की चपेट में आ गया। जिसके बाद परिजन उसे गंभीर हालत में बीएम शाह हॉस्पिटल लेकर पहुंचे। यहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।

इसके बाद शव को लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल स्थित मॉर्चुरी भेजा गया। यहां पीएम के बाद शव परिजनों को सौंपा गया। युवक की मौत से पूरे घर में मातम फैला हुआ है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *