WordPress database error: [Out of range value for column 'id' at row 1]
INSERT INTO `GUVAl_visitors_stat` (`time`, `ip`) VALUES ('1785212930', '216.73.216.232')

मुंगेली में मिला हाथी के बच्चे का शव - Somanshu News

मुंगेली में मिला हाथी के बच्चे का शव

मुंगेली में मिला हाथी के बच्चे का शव

मुंगेली: मुंगेली में हाथी के बच्चे का शव मिला है। जिसके सिर और गर्दन के हिस्से पर चोट के निशान है। आशंका जताई रहा है कि शिकारियों के बिछाए हुए करेंट के तार की चपेट में आकर हाथी के बच्चे की मौत हुई है। ये शव लोरमी इलाके में आने वाले टिंगीपुर के जंगल से बरामद किया गया है। शव करीब पांच से छह दिन पुराना बताया जा रहा है।

लोरमी रेंज में आने वाला ये टिंगीपुर का ये जंगल अचानकमार टाइगर रिज़र्व से लगा हुआ है। इस तरह के सेंसिटिव क्षेत्र में 5 से 6 दिनों तक हाथी के मौत की सूचना वन महकमें को नहीं होना पूरे मामले में मुंगेली वनमण्डल के अधिकारियों की गंभीर लापरवाही भी दर्शाता है।

दो साल पहले इसी इलाके में बाघ के दो शावकों का शव बरामद हुआ था। उस वक्त भी शिकार की आशंका जताई गई थी। हालांकि हाथी की मौत किन परिस्थितियों में हुई है, इसका खुलासा पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही होगा।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *