WordPress database error: [Out of range value for column 'id' at row 1]
INSERT INTO `GUVAl_visitors_stat` (`time`, `ip`) VALUES ('1784856717', '216.73.216.25')

प्रधानमंत्री मोदी ने जवानों के साथ कच्छ में मनाई दिवाली, खास अंदाज में आए नजर - Somanshu News

प्रधानमंत्री मोदी ने जवानों के साथ कच्छ में मनाई दिवाली, खास अंदाज में आए नजर

प्रधानमंत्री मोदी ने जवानों के साथ कच्छ में मनाई दिवाली, खास अंदाज में आए नजर

कच्छ: देश आज धूमधाम से दिवाली का त्योहार मना रहा है। ऐसे में पीएम मोदी हर साल की तरह इस साल भी दिवाली जवानों के संग मनाते नजर आए। इस बार पीएम मोदी ने गुजरात के कच्छ में जवानों के साथ दिवाली मनाने पहुंचे हैं। इस दौरान पीएम मोदी ने जवानों को दिवाली पर्व पर अपने हाथों से मिठाई खिलाई और उन्हें दिवाली की शुभकामनाएं दी।

पीएम बनने के बाद पहली बार गुजरात में जवानों के साथ

जानकारी दे दें कि पीएम मोदी पहली बार गुजरात में जवानों के साथ दिवाली मना रहे हैं। इससे पहले वह जब गुजरात के सीएम थे तब गुजरात के जवानों के साथ दिवाली मनाई थी। पीएम मोदी केवड़िया में लौह पुरुष सरदार बल्लभभाई पटेल को पुष्पांजलि अर्पित करने के बाद कच्छ पहुंचे हैं, यहां पीएम जवानों के साथ समय बिता रहे हैं।

पीएम ने इस खास मौके पर जवानों का हौसला बढ़ाया। उन्होंने जवानों से बातचीत की और उनके हालचाल जानें। जानकारी के मुताबिक, पीएम मोदी ने कच्छ में जवानों के साथ 1 घंटे तक समय बिताए और जवानों को दिवाली की शुभकामनाएं दी व उनका मुंह भी मीठा कराया।पीएम मोदी

पिछले साल गए थे हिमाचल प्रदेश

उनका यह दौरा राष्ट्रीय एकता और सैनिकों के सम्मान के प्रतीक के रूप में देखा जा रहा है। इससे पहले साल 2023 में पीएम मोदी हिमाचल प्रदेश में जवानों के साथ दिवाली मनाने पहुंचे थे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *