WordPress database error: [Out of range value for column 'id' at row 1]
INSERT INTO `GUVAl_visitors_stat` (`time`, `ip`) VALUES ('1784484853', '51.195.244.101')

रायपुर के अवंती विहार में आधी रात को बुजुर्ग दंपती पर बदमाशों ने किया हमला, पति की मौत, पत्नी गंभीर - Somanshu News

रायपुर के अवंती विहार में आधी रात को बुजुर्ग दंपती पर बदमाशों ने किया हमला, पति की मौत, पत्नी गंभीर

रायपुर के अवंती विहार में आधी रात को बुजुर्ग दंपती पर बदमाशों ने किया हमला, पति की मौत, पत्नी गंभीर

रायपुर :छोटी दीपावली की रात रायपुर के अवंती विहार में हत्‍या की एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। सक्सेना नर्सिंग होम के सामने रत्नेश्वर बनर्जी (72) पर जानलेवा हमला हुआ, जिसमें उनकी मौत हो गई। रत्नेश्वर के साथ-साथ उनकी पत्नी माया बनर्जी भी इस हमले में गंभीर रूप से घायल हो गई हैं।

मिली जानकारी के अनुसार, रत्नेश्वर बनर्जी और माया बनर्जी के घर पर रात के समय किसी अज्ञात हमलावरों ने हमला कर दिया। स्थानीय निवासियों के अनुसार, रात के समय अचानक हुए चिल्लाने की आवाज सुनकर पड़ोसी बाहर निकले, लेकिन तब तक हमलावर भाग चुके थे। घटना की जानकारी मिलते ही खम्हारडीह पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया।

पुलिस ने घटना की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी है। हत्या के शक में तीन किराएदारों को हिरासत में लिया गया है। पुलिस अब उनसे पूछताछ कर रही है, ताकि इस घटना के पीछे की सच्चाई का पता लगाया जा सके। स्थानीय लोगों में इस घटना को लेकर डरे हुए हैं।

पुलिस का कहना है कि मृतक के परिवार से जानकारी जुटाई जा रही है। इसके साथ ही, सीसीटीवी फुटेज की भी जांच की जा रही है ताकि हमलावर की पहचान की जा सके। घायल माया बनर्जी को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी स्थिति गंभीर बताई जा रही है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *