WordPress database error: [Out of range value for column 'id' at row 1]
INSERT INTO `GUVAl_visitors_stat` (`time`, `ip`) VALUES ('1784830828', '216.73.216.25')

जुआ खेलना युवक को पड़ गया भारी, बीच में ताश छोड़कर घर जाने लगा, दोस्त ने कटर से की हाथ काटने की कोशिश… गंभीर - Somanshu News

जुआ खेलना युवक को पड़ गया भारी, बीच में ताश छोड़कर घर जाने लगा, दोस्त ने कटर से की हाथ काटने की कोशिश… गंभीर

जुआ खेलना युवक को पड़ गया भारी, बीच में ताश छोड़कर घर जाने लगा, दोस्त ने कटर से की हाथ काटने की कोशिश… गंभीर

दुर्ग:दोस्तों के साथ जुआ खेलना एक युवक को भारी पड़ गया. उसके ही दोस्तों ने कटर से उसका हाथ काटने की कोशिश की, जिसके बाद उसे गंभीर अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है.

जानकारी के मुताबिक भिलाई के कांट्रैक्टर कॉलोनी सुपेला में देर रात कुछ दोस्त जुआ खेल रहे थे. इसी बीच युवक रामनारायण घर जाने के लिए उठा तो नाराज दोस्तों ने उस पर कटर से वार कर दिया. जिसके बाद युवक को सुपेला अस्पताल में भर्ती कराया गया. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.

तालाब में डूबने से बेटे की मौत

वहीं दीपावली की खुशियों के दौरान जामुल थानाक्षेत्र के एक परिवार में मातम छा गया. यहां तालाब में डूबने से इकलौते बेटे की मौत हो गई. जानकारी के मुताबिक माता-पिता घर के अंदर काम कर रहे थे, इसी बीच घर के नजदीक तालाब तक खेलते मासूम जय यादव पहुंच गया. वो अचानक पानी में उतर गया और डूबकर उसकी मौत हो गई. पूरी घटना घासीदास नगर की है.


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *