WordPress database error: [Out of range value for column 'id' at row 1]
INSERT INTO `GUVAl_visitors_stat` (`time`, `ip`) VALUES ('1784935115', '190.219.57.169')

लाठी-डंडे से पीट-पीटकर बुजुर्ग की हत्या, आरोपी गिरफ्तार - Somanshu News

लाठी-डंडे से पीट-पीटकर बुजुर्ग की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

लाठी-डंडे से पीट-पीटकर बुजुर्ग की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

जगदलपुर :जिले में एक युवक ने बुजुर्ग को लाठी-डंडे से पीट-पीटकर मार डाला। हत्या के 18 घंटे के अंदर ही पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। शराब पीने के बाद दोनों के बीच विवाद हुआ था। मामला बीजापुर थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, 26 अक्टूबर की शाम 5 बजे बीजापुर में बाजार शेड के पास एक बुजुर्ग का शव मिला था। जिसकी शिनाख्त मुसालूर निवासी बोयदा राणा के रूप में हुई थी। शरीर पर चोट के निशान थे। वहीं पुलिस ने हत्या के शक पर जांच शुरू की थी।

पुलिस ने बाजार स्थल में ही रहने वाले राकेश मोड़ियाम को हिरासत में लिया। ​​​​​​​उसने पूछताछ में बताया कि, बुजुर्ग के साथ उसका विवाद हुआ था। बुजुर्ग शराब के नशे में था। उसे गालियां दे रहा था। बस इसी बात पर वो आवेश में आ गया। उसने बुजुर्ग की डंडे से पिटाई कर दी। पीट-पीटकर उसे मार डाला।

वहीं, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और उसे जेल भेज दिया।​​​​​​​ बीजापुर पुलिस ने रविवार की देर शाम इसकी जानकारी मीडिया को दी। बीजापुर ASP चंद्रकांत गवर्णा ने बताया कि, 18 घंटे के अंदर ही पुलिस ने इस मर्डर मिस्ट्री को सुलझा दिया है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *