WordPress database error: [Out of range value for column 'id' at row 1]
INSERT INTO `GUVAl_visitors_stat` (`time`, `ip`) VALUES ('1786094089', '216.73.217.7')

थाने में पथराव और तोड़फोड़ के बाद SP ने थाना प्रभारी और एक आरक्षक को किया निलंबित - Somanshu News

थाने में पथराव और तोड़फोड़ के बाद SP ने थाना प्रभारी और एक आरक्षक को किया निलंबित

थाने में पथराव और तोड़फोड़ के बाद SP ने थाना प्रभारी और एक आरक्षक को किया निलंबित

बलरामपुर : बलरामपुर के कोतवाली थाना में स्वास्थ्यकर्मी की मौत के मामले में थाना प्रभारी प्रमोद रूसिया और आरक्षक अजय यादव को निलंबित कर दिया गया है. वहीं कांग्रेस ने 8 सदस्यीय जांच समिति का गठन किया है.

बता दें, बीती रात बलरामपुर के कोतवाली थाना के बाथरूम में एनएचएम के कर्मचारी की फांसी के फंदे पर लटकी लाश मिली, जिसके बाद हड़कंप मच गया है. सूचना मिलते ही स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी और मृतक के परिजनों ने रात में कोतवाली पहुंचकर जमकर हंगामा खड़ा किया. सैकड़ों लोगों की भीड़ ने थाने में पथराव कर दिया, वहीं परिसर में खड़ी गाड़ियों में भी तोड़फोड़ की.

Chhattisgarh Crimes


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *