WordPress database error: [Out of range value for column 'id' at row 1]
INSERT INTO `GUVAl_visitors_stat` (`time`, `ip`) VALUES ('1780773789', '216.73.217.15')

मध्य प्रदेश की निकिता पोरवाल के सिर सजा मिस इंडिया का ताज , बोलीं- बचपन का सपना हुआ सच - Somanshu News

मध्य प्रदेश की निकिता पोरवाल के सिर सजा मिस इंडिया का ताज , बोलीं- बचपन का सपना हुआ सच

मध्य प्रदेश की निकिता पोरवाल के सिर सजा मिस इंडिया का ताज , बोलीं- बचपन का सपना हुआ सच

मुंबई : निकिता पोरवाल ने फेमिना मिस इंडिया 2024 का खिताब अपने नाम किया है। बता दें कि अब निकिता मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता में देश का प्रतिनिधित्व करने वाली है। मध्य प्रदेश के उज्जैन में पली-बढ़ी है निकिता। लेकिन पिछले कई सालों से वो मुंबई में रह रही हैं। दरअसल अगस्त महीने में निकिता ने फेमिना मिस इंडिया मध्य प्रदेश का ताज अपने नाम किया था। बेटी के मिस इंडिया बनने पर पूरे परिवार में खुशी का माहौल बना हुआ है। इसके साथ ही देशभर की 29 सुंदरियों के बीच ये मुकाबला हुआ जिसमें निकिता को विजेता चुना गया तो उनकी खुशी का ठिकाना ही नहीं रहा है।

पहली और दूसरी रनर-अप

बता दें कि दादरा और नगर हवेली की रहने वालीं रेखा पांडे पहली और गुजरात की आयुषी ढोलकिया दूसरी रनर-अप रहीं है। मिस इंडिया 2024 में 30 राज्यों की विजेताओं ने भाग लिया था और प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में संगीता बिजलानी, निकिता म्हैसलकर, अनीस बज्मी, नेहा धूपिया, बोस्को मार्टिस और मधुर भंडारकर सम्मलित थे। मशहूर म्यूजिक ग्रुप बैंड ऑफ बॉयज ने बहुत शानदार प्रस्तुति देकर इस कार्यक्रम में समा बांध दिया है। इसके साथ ही फेमिना मिस इंडिया 1980 की विजेता संगीता बिजलानी ने शानदार प्रस्तुति से दर्शकों का मन मोहा लिया है।

7 साल पहले निकिता पहुंचीं थी मुंबई

मिस इंडिया बनीं निकिता पोरवाल के पिता अशोक पोरवाल पेट्रो केमिकल के व्यापारी हैं। हालाँकि निकिता ने अपनी स्कूली शिक्षा उज्जैन से ही पूरी की और उच्च शिक्षा हासिल करने के बाद बाहर गईं। 7 साल पहले निकिता मुंबई गई, क्योंकि वो हमेशा से अभिनेत्री बनना चाहती हैं। निकिता ने अपनी सफलता का पूरा श्रेय माता-पिता को दिया और कहा कि बचपन में मां फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में मुझे मिस इंडिया बनाकर भेजती थी। लेकिन अब सच में मैं मिस इंडिया बन गई हूं। और अब मैं थियेटर और मॉडलिंग में अपना करियर बनाना शुरू कर दिया है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *