WordPress database error: [Out of range value for column 'id' at row 1]
INSERT INTO `GUVAl_visitors_stat` (`time`, `ip`) VALUES ('1778415479', '15.235.98.120')

चुनावी मैदान में पहली बार प्रियंका गांधी, वायनाड से भरा पर्चा, बोलीं- राजनीति में 35 साल का अनुभव - Somanshu News

चुनावी मैदान में पहली बार प्रियंका गांधी, वायनाड से भरा पर्चा, बोलीं- राजनीति में 35 साल का अनुभव

चुनावी मैदान में पहली बार प्रियंका गांधी, वायनाड से भरा पर्चा, बोलीं- राजनीति में 35 साल का अनुभव

वायनाड : आज कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने केरल के वायनाड से अपना नामांकन पत्र दाखिल कर दिया है। इस खास मौके पर प्रियंका के साथ उनकी मां सोनिया गांधी, भाई राहुल गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे भी रहे। वहीं पर्चा भरने के वक्त प्रियंका गांधी के पति रॉबर्ट वाड्रा और बेटा भी साथ मौजुद थे। इससे पहले प्रियंका ने आज एक रोड शो और जनसभा को भी संबोधित किया था।

आज इस खास मौके पर प्रियंका गांधी ने कहा कि उनके पास राजनीति में 35 साल का अनुभव है क्योंकि वह 1989 में अपने पिता राजीव गांधी के साथ 17 साल की उम्र में पहली बार चुनाव प्रचार अभियान में शामिल हुई थीं।

वहीं वायनाड लोकसभा उपचुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने से पहले कलपेट्टा में एक विशाल सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि वह 1989 में अपने पिता राजीव गांधी के साथ चुनाव प्रचार में शामिल हुईं थीं, उसके बाद से 35 वर्षों में उन्होंने अपनी मां सोनिया गांधी, अपने भाई राहुल गांधी और पार्टी के अन्य सहयोगियों के लिए प्रचार किया है।

गौरतलब है कि उनका यह बयान BJP की वायनाड लोकसभा उपचुनाव की उम्मीदवार नाव्या हरिदास के उस बयान के एक दिन बाद आया है जिसमें उन्होंने कहा था कि वह लोगों का प्रतिनिधित्व करने में प्रियंका की तुलना में अधिक अनुभवी हैं।

आज प्रियंका गांधी के भाषण के दौरान मंच पर कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी, लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेता मौजूद थे।

वहीं आज कांग्रेस महासचिव ने यह भी कहा कि वह वायनाड के लोगों का प्रतिनिधित्व करने के लिए उम्मीदवार बनाए जाने से स्वयं को सम्मानित महसूस कर रही हैं।उन्होंने यह भी कहा कि जिले में हुए भूस्खलन के समय वायनाड के लोगों द्वारा दिखाए गए साहस से वह बहुत प्रभावित हुईं।

इस मौके पर राहुल गांधी ने कहा कि एक बार जब उनकी बहन जीत जाएंगी, तो वायनाड के लोगों के पास संसद में प्रतिनिधित्व करने के लिए उनके सहित दो सांसद होंगे। राहुल ने कहा कि, ‘‘मैं वायनाड के लोगों का अनौपचारिक सांसद रहूंगा।”

जानकारी दें कि प्रियंका वाम गठबंधन LDF के प्रत्याशी सत्यन मोकेरी और भाजपा की नाव्या हरिदास के खिलाफ चुनाव लड़ेंगी। राहुल गांधी इस लोकसभा चुनाव में वायनाड के साथ उत्तर प्रदेश के रायबरेली से भी निर्वाचित हुए थे। बाद में उन्होंने वायनाड सीट छोड़ने का फैसला किया। इस वजह से यहां उपचुनाव हो रहा है। वायनाड में आगामी 13 नवंबर को मतदान होगा और मतगणना आगामी 23 नवंबर को होगी।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *