WordPress database error: [Out of range value for column 'id' at row 1]
INSERT INTO `GUVAl_visitors_stat` (`time`, `ip`) VALUES ('1777749133', '198.244.242.67')

सवारी बस से भारी मात्रा में चांदी की तस्करी, 28 लाख की चांदी की सिल्ली जब्त - Somanshu News

सवारी बस से भारी मात्रा में चांदी की तस्करी, 28 लाख की चांदी की सिल्ली जब्त

सवारी बस से भारी मात्रा में चांदी की तस्करी, 28 लाख की चांदी की सिल्ली जब्त

महासमुन्द : पुलिस ने चांदी की अवैध तस्करी के मामले में बड़ी कार्रवाई की है. एक सवारी बस में से भारी मात्रा में चांदी की सिल्ली पकड़ी गई है. फिलहाल पुलिस चांदी की सिल्लियों को जब्त कर मामले की जांच में जुट गई है.

पुलिस ने एक व्यक्ति के पास से 29.210 किलोग्राम चांदी की सिल्ली जब्त की, जिसकी कुल कीमत 28,33,370 रुपये है. यह कार्रवाई सायबर सेल और थाना सिंघोडा पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा की गई.

पुलिस ने सभी थाना प्रभारी और चौकी प्रभारियों को संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने का निर्देश दिया था. इसके तहत जिले के सीमावर्ती थाना क्षेत्रों में लगातार सघन चेकिंग और तलाशी अभियान चलाया जा रहा था.

मुखबिर से मिली सूचना पर कार्रवाई

21 अक्टूबर 2024 को मुखबिर से मिली सूचना पर पुलिस ने ग्राम रेहटीखोल में महापात्र बस को रोका. बस में बैठे एक संदिग्ध व्यक्ति सुखदेव ठाकुर से पूछताछ की गई, जिसके पास एक बैग था. बैग की तलाशी में 23 नग कच्ची चांदी के टुकड़े मिले, जिनका कुल वजन 29.210 किलोग्राम था.

वैध दस्तावेज नहीं प्रस्तुत करने पर कार्रवाई

चांदी के टुकड़ों के संबंध में वैध दस्तावेज मांगने पर व्यक्ति कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका. इसके बाद, पुलिस ने धारा 106 भा.द.वि. के तहत मामला दर्ज कर चांदी की सामग्री जब्त कर ली.

जब्त सामग्री का विवरण

– 23 नग कच्ची चांदी के छोटे और बड़े टुकड़े, कुल वजन 29.210 किलोग्राम, कीमत 28,33,370 रुपये.


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *