WordPress database error: [Out of range value for column 'id' at row 1]
INSERT INTO `GUVAl_visitors_stat` (`time`, `ip`) VALUES ('1783103331', '216.73.217.60')

जेल में मनेगी देवेंद्र यादव की दीपावली; कांग्रेस विधायक की 4 नवंबर तक बढ़ी रिमांड - Somanshu News

जेल में मनेगी देवेंद्र यादव की दीपावली; कांग्रेस विधायक की 4 नवंबर तक बढ़ी रिमांड

जेल में मनेगी देवेंद्र यादव की दीपावली; कांग्रेस विधायक की 4 नवंबर तक बढ़ी रिमांड

रायपुर :  छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार आगजनी और हिंसा मामले में जेल में बंद कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव की पुलिस रिमांड 4 नवंबर तक बढ़ा दी गई है। इस बार उनकी दीपावली जेल में ही मनेगी। पुलिस ने कोर्ट से देवेंद्र यादव की न्यायिक रिमांड बढ़ाने की मांग की थी।

इससे पहले 7 अक्टूबर को पेशी के दौरान पुलिस ने 5 पूरक चालान पेश किया था। लेकिन इसमें देवेंद्र का चालान नहीं था। देवेंद्र के वकील पुलिस पर चालान पेश करने का दबाव बना रहे हैं। बलौदाबाजार पुलिस ने अब तक चालान पेश नहीं किया है।

चालान पेश करने में हो रही देरी पर देवेन्द्र यादव ने फिर आरोप लगाया है कि, जानबूझकर चालान पेश करने में देर की जा रही है। जिससे उनके खिलाफ आरोप गढ़े जा सके।

17 अगस्त को हुई थी गिरफ्तारी

देवेंद्र यादव की 17 अगस्त को भिलाई से गिरफ्तारी हुई थी। इसके बाद से लगातार न्यायिक रिमांड बढ़ रही है। वे रायपुर की सेंट्रल जेल में बंद हैं। पुलिस का तर्क है कि, विधायक का मोबाइल जमा नहीं होने के चलते केस के प्रोग्रेस में देरी हो रही है। जिस पर देवेंद्र के वकील ने कहा कि, मोबाइल जमा कर दिया गया था। डीवीआर कॉपी करने के बाद पुलिस ने वापस लौटाया।

देवेंद्र पर भीड़ को उकसाने का आरोप

विधायक देवेंद्र यादव की गिरफ्तारी बलौदाबाजार हिंसा मामले में हुई है। उन पर हिंसा भड़काने का आरोप है। इस मामले में बलौदाबाजार पुलिस ने 4 बार नोटिस जारी किया, लेकिन विधायक ने बयान देने जाने से मना कर दिया था।

उन्होंने कहा था कि पुलिस को बयान लेना है, तो उनके पास और लेकर जाए। हालांकि पूछताछ के लिए तीसरा नोटिस मिलने पर देवेंद्र यादव ने बलौदाबाजार जाकर पुलिस अधीक्षक से मुलाकात भी की थी।

वहीं, बलौदाबाजार पुलिस के एक उच्चाधिकारी की माने तो पुलिस के पास देवेंद्र के खिलाफ गवाह हैं। कुछ लोगों के बयान हैं। इसके अलावा पुलिस के पास कुछ वीडियो भी हैं। इसको आधार बनाकर उन पर कार्रवाई की जा रही है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *