WordPress database error: [Out of range value for column 'id' at row 1]
INSERT INTO `GUVAl_visitors_stat` (`time`, `ip`) VALUES ('1780809076', '216.73.216.223')

भालू ने युवक को नोच-नोचकर मार डाला - Somanshu News

भालू ने युवक को नोच-नोचकर मार डाला

भालू ने युवक को नोच-नोचकर मार डाला

कोरबा :  छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में एक ग्रामीण युवक को भालू ने नोच-नोचकर मार डाला। बताया जा रहा है कि युवक जंगली भालू को देखने के लिए गया हुआ था। जैसे ही युवक गुफा के पास पहुंचा। भालू ने हमला कर दिया। मामला जटगा चौकी थाना के ग्राम पंचायत बासिन का है।

मिली जानकारी के मुताबिक ​​​​​​मृतक का नाम ईश्वर धंनवार (38) पिता देवराज धंनवर है। वह रोज की तरह अपने गांव से लगे मैदान में गाय-बकरी चराने गया हुआ था। इस दौरान वह गुफा के पास पहुंच गया, जहां उसे भालू ने नोच-नोचकर मार डाला।

बताया जा रहा है कि भालू ने युवक की गर्दन, बायीं आंख का ऊपरी हिस्सा, सिर का कुछ हिस्सा और पैर पर काट लिया है। आस-पास खेतों में काम कर रहे लोगों ने यह देखा। इसकी सूचना उसके परिजनों को दी गई। फिर परिजन मौके पर पहुंचे। वन विभाग को भी सूचना दी गई।

सूचना मिलते ही वन विभाग और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। वन विभाग के दल ने युवक पर भालू के हमला किए जाने की पुष्टि की। युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है।

वहीं वन मंडल अधिकारी कुमार निशांत के निर्देश पर सहायता राशि 25000/- रुपए परिक्षेत्र अधिकारी ने मृतक की मां तुरतिया बाई को दिया। वहीं भालू को लेकर इलाके में मुनादी कराई गई है, ताकि लोगों पर भालू अटैक न कर सके।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *