WordPress database error: [Out of range value for column 'id' at row 1]
INSERT INTO `GUVAl_visitors_stat` (`time`, `ip`) VALUES ('1784963776', '216.73.216.25')

कब है धनतेरस नोट करें सही तिथि एवं शुभ मुहूर्त - Somanshu News

कब है धनतेरस नोट करें सही तिथि एवं शुभ मुहूर्त

कब है धनतेरस नोट करें सही तिथि एवं शुभ मुहूर्त

दीपों का त्योहार दीपावली आने में अब कुछ ही दिन बाकी हैं। लोग महीने भर पहले से इस पर्व की तैयारियां शुरू कर देते हैं। पांच दिवसीय इस त्योहार की शुरुआत धनतेरस से होती है। यह त्योहार हर साल कार्तिक महीने की कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को दिवाली से पहले मनाया जाता है। धनतेरस को धनत्रयोदशी के नाम से भी जाना जाता है और यह हिंदू धर्म को मानने वाले लोगों के लिए एक शुभ अवसर है, जो धन और समृद्धि के त्यौहार से संबंधित है। इस बार धनतेरस का त्योहार 29 अक्टूबर को मनाया जाएगा।

हिंदू शास्त्र के अनुसार, इस दिन किसी भी चीज की खरीदारी विशेष तौर पर सोना-चांदी, बर्तन या अन्य किसी घर की चीज को खरीदना शुभ माना जाता है। ऐसा माना जाता है अगर आप इस दिन खरीदारी करते हैं तो आपकी संपत्ति में तेरह गुना की वृद्धि होती है। तो ऐसे में आइए जानें कब है धनतेरस और महत्व-

धनतेरस 2024 तिथि

पंचांग के अनुसार, इस साल कार्तिक त्रयोदशी तिथि की शुरुआत 29 अक्तूबर, मंगलवार को सुबह 10:32 मिनट पर होगी और इसका समापन 30 अक्तूबर को दोपहर 1:15 मिनट पर होगा। ऐसे में उदयातिथि के अनुसार, 29 अक्तूबर 2024 को धनतेरस का त्योहार मनाया जाएगा।

धनतेरस पर खरीदें ये चीजें

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन घर में झाड़ू लाना बहुत शुभ माना जाता है। हिंदू धर्म में झाड़ू को माता लक्ष्मी का प्रतीक माना जाता है। माना जाता है कि धनतेरस पर झाड़ू खरीदने से घर में बरकत होती है और सभी तरह की आर्थिक परेशानियों से छुटकारा मिल जाता है। धनतेरस के शुभ अवसर पर बर्तन और सोने-चांदी की खरीदारी भी शुभता लाती है। साथ ही इस दिन वाहन और जमीन-जायदाद का भी सौदा कर सकते हैं।

धन्वंतरि पूजा का शुभ मुहूर्त

दृक पंचांग के अनुसार, इस साल धन्वन्तरि पूजा का शुभ मुहूर्त प्रातःकाल 6:31 बजे से लेकर 8:44 बजे तक रहेगा। वहीं धनतेरस पूजा मुहूर्त शाम को 6:31 बजे से 08:12 बजे तक रहेगा, जिसकी अवधि- 1 घण्टा 41 मिनट रहेगी।

धनतेरस का क्या है महत्व

शास्त्रों के मुताबिक, धनतेरस के दिन माता लक्ष्मी कुबेर और गणेश जी की पूजा आराधना करने से धन वैभव और सुख समृद्धि में वृद्धि होती है। इसके साथ ही इस दिन भगवान धन्वंतरि की भी पूजा आराधना का विधान है। यह आयुर्वेद के देवता कहे जाते है। अगर आप इस दिन लक्ष्मी गणेश के साथ भगवान धन्वंतरि की भी पूजा आराधना करते हैं तो उत्तम स्वास्थ्य का शुभ फल आपको प्राप्त होगा।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *