WordPress database error: [Out of range value for column 'id' at row 1]
INSERT INTO `GUVAl_visitors_stat` (`time`, `ip`) VALUES ('1780691902', '198.244.183.169')

रायपुर के मुजगहन इलाके में दिनदहाड़े युवक से 20 लाख की लूट - Somanshu News

रायपुर के मुजगहन इलाके में दिनदहाड़े युवक से 20 लाख की लूट

रायपुर के मुजगहन इलाके में दिनदहाड़े युवक से 20 लाख की लूट

रायपुर :  राजधानी रायपुर के मुजगहन इलाके में एक युवक से 20 लाख रुपए की लूट का मामला सामने आया है. वेंकट हॉस्पिटल के सामने अज्ञात बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया है. इस घटना के बाद से इलाके में सुरक्षा को लेकर लोगों में दहशत का माहौल है. वहीं पीड़ित युवक की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है.

मिली जानकारी के अनुसार, पीड़ित युवक अपने काम से जा रहा था, तभी बदमाशों ने उसे घेरकर रुपए लूट लिए. इस घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और पूरे इलाके की घेराबंदी कर मामले की जांच शुरू कर दी है. पुलिस ने इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगालना शुरू कर दिया है, ताकि बदमाशों की पहचान की जा सके. इस मामले में पुलिस का कहना है कि वे इस मामले को गंभीरता से ले रहे हैं. वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी जल्‍द ही पकड़े जाएंगे.


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *