WordPress database error: [Out of range value for column 'id' at row 1]
INSERT INTO `GUVAl_visitors_stat` (`time`, `ip`) VALUES ('1781872849', '216.73.217.32')

अमित शाह की मौजूदगी में विधायक दल के नेता चुने गए नायब सिंह सैनी, कल लेंगे सीएम पद की शपथ - Somanshu News

अमित शाह की मौजूदगी में विधायक दल के नेता चुने गए नायब सिंह सैनी, कल लेंगे सीएम पद की शपथ

अमित शाह की मौजूदगी में विधायक दल के नेता चुने गए नायब सिंह सैनी, कल लेंगे सीएम पद की शपथ

चंडीगढ़/पंचकूला :  हरियाणा में नायब सैनी ही मुख्यमंत्री बने रहेंगे। बुधवार को पंचकूला में भाजपा की मीटिंग में उन्हें विधायक दल का नेता चुन लिया गया। मीटिंग में पूर्व गृह मंत्री अनिल विज और विधायक कृष्ण बेदी ने सैनी के नाम का प्रस्ताव रखा। जिस पर सभी विधायकों ने सहमति जताई। मीटिंग में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव भी ऑब्जर्वर के तौर पर मौजूद रहे।

BJP विधायक दल अब सरकार बनाने का दावा पेश करने के लिए राजभवन जाएंगे। कल गुरुवार को 11 बजे शपथ ग्रहण होगा। पंचकूला के शालीमार ग्राउंड में शपथ के लिए बड़ा मंच तैयार किया जा रहा है। इसमें PM नरेंद्र मोदी समेत भाजपा और NDA के सहयोगी दलों के शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों समेत 37 नेता मौजूद रहेंगे।

अमित शाह ने मीटिंग के बाद कहा- अनिल विज और कृष्ण कुमार बेदी ने नायब सैनी को विधायक दल का नेता बनाने का प्रस्ताव रखा। सभी विधायकों की सहमति के बाद नायब सिंह सैनी को विधायक दल का नेता चुन लिया गया है।

नायब सैनी मुख्यमंत्री होंगे

विधायक दल की मीटिंग में नायब सैनी को विधायक दल का नेता चुन लिया गया है। कल वह पंचकूला के शालीमार ग्राउंड में मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *