WordPress database error: [Out of range value for column 'id' at row 1]
INSERT INTO `GUVAl_visitors_stat` (`time`, `ip`) VALUES ('1785179307', '216.73.216.243')

थाना पामगढ़ पुलिस द्वारा अलग अलग जगहों से 56.660 M.L. लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब के साथ 02 आरोपियों को किया गिरफ्तार - Somanshu News

थाना पामगढ़ पुलिस द्वारा अलग अलग जगहों से 56.660 M.L. लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब के साथ 02 आरोपियों को किया गिरफ्तार

थाना पामगढ़ पुलिस द्वारा अलग अलग जगहों से 56.660 M.L. लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब के साथ 02 आरोपियों को किया गिरफ्तार

जांजगीर-चाम्पा  : श्री विवेक शुक्ला (IPS) पुलिस अधीक्षक जांजगीर के निर्देशन में जिला पुलिस जांजगीर- चाम्पा द्वारा अवैध शराब बिक्री पर अंकुश लाने के लिए लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में अति. पुलिस अधीक्षक राजेन्द्र कुमार जयसवाल के कुशल मार्गदर्शन में थाना पामगढ़ पुलिस द्वारा अवैध शराब बिक्री करने वालो के विरूद्व रेड कार्यवाही किया गया। जिसमें आरोपी संपत केंवट उम्र 50 साल निवासी भड़ेसर थाना पामगढ़ के कब्जे से 6.660 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब एवं आरोपी जितेन्द्र बघेल उम्र 25 साल निवासी कुटरा थाना पामगढ़ के कब्जे से 50 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब जुमला किमती 5660/रू बरामद कर आरोपियों के विरूद्ध अलग- अलग अपराध धारा 34 (2) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध किया जाकर विधिवत् गिरफ्तार कर दिनांक 15.10.2024 को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।

उपरोक्त कार्यवाही में उपनिरी. मनोहर सिन्हा थाना प्रभारी पामगढ़, सउनि संतोष बंजारे, मप्रआर, बालमती यादव, आर. रज्जू रात्रे, सीताराम सूर्यवंशी, भुवनेश्वर साहू, विश्वजीत आदिले, श्याम ओग्रे, महिला आर. सविता पटेल एवं थाना पामगढ़ पुलिस का सराहनिय योगदान रहा।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *