WordPress database error: [Out of range value for column 'id' at row 1]
INSERT INTO `GUVAl_visitors_stat` (`time`, `ip`) VALUES ('1785974359', '216.73.216.236')

बिलासपुर में एक ही रात में 3 लोगों की हत्या - Somanshu News

बिलासपुर में एक ही रात में 3 लोगों की हत्या

बिलासपुर में एक ही रात में 3 लोगों की हत्या

बिलासपुर :  छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में दशहरा से पहले एक ही रात में 3 लोगों का मर्डर हो गया। कहीं प्रेमी ने शादीशुदा प्रेमिका की गला दबाकर हत्या कर दी, तो कहीं पान दुकान संचालक को मार डाला। वहीं, पति ने शराबी पत्नी पर कुल्हाड़ी से काट डाला। घटना मस्तूरी, तखतपुर और सीपत थाना क्षेत्र की है।

एक साथ तीन हत्याओं से पुलिस की नींद उड़ गई है। एक मामले में पुलिस ने प्रेमी और पति को हिरासत में लिया है। पान दुकान चलाने वाले युवक के हत्यारों की भी पहचान नहीं हो गई है। तो चलिए सिलसिलेवार मर्डर की कहानी बताते हैं….

पहला केस

शादीशुदा प्रेमी ने महिला को मार डाला

तखतपुर में शादीशुदा प्रेमी ने महिला की गला दबाकर हत्या कर दी। दोनों के बीच प्रेम संबंध चल रहा था। महिला भी शादीशुदा थी और उसके तीन बच्चे है। जरहागांव के ठकरीकापा निवासी नरेंद्र सोनकर (40) पहले से शादीशुदा है। गांव में पत्नी और बच्चे के साथ रहता था।

शादी के बाद गांव की बहू लता सोनकर (35) से उसका अफेयर हो गया। दोनों रोजी-मजूदरी करने तखतपुर आते थे। लिहाजा, उन्होंने यहां टिकरीपारा में गुल्लू ठाकुर के मकान को किराए पर लिया। जहां वह दोपहर में लता के साथ रहता था।

संबंध तोड़ने की बात पर हुआ विवाद

लता का मायका मुंगेली में है। वो नरेंद्र से पीछा छुड़ाना चाहती थी, लेकिन नरेंद्र उसे छोड़ने के लिए तैयार नहीं था। शुक्रवार को दोनों अपने घर वापस नहीं गए और दुर्गा देखने के बहाने रुक गए। नरेंद्र ने शारीरिक संबंध बनाने के लिए दबाव बनाया। लेकिन, वो मना कर दी।

जिसके बाद दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया। इसलिए गला दबाकर हत्या कर दी। इसकी सूचना मकान मालिक गुल्लू ठाकुर ने पुलिस को दी। हत्या की खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। आरोपी नरेंद्र को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है। पुलिस से पूछताछ में आरोपी नरेंद्र ने बताया कि, वो अपनी पत्नी-बच्चे को छोड़कर उसके साथ रहता था। लेकिन, महिला उससे पीछा छुड़ाना चाहती थी। संबंध तोड़ने की बात कहती थी, इसलिए उसे मार दिया।

दूसरा केस

शराबी पत्नी को कुल्हाड़ी से काट डाला

सीपत थाना क्षेत्र के ग्राम मटियारी निवासी मुमताज शिकारी (36) चूड़ी बेचती थी। उसका पति रामफल उर्फ नाना शिकारी (40) मजदूरी करता है। बताया जा रहा है कि, पारिवारिक विवाद के चलते दोनों पति-पत्नी के बीच पिछले एक महीने से विवाद चल रहा था।

दोनों पति-पत्नी शराब पीने के आदी थे। इसी बात को लेकर उनके बीच झगड़ा होता था। शुक्रवार की रात पति-पत्नी शराब के नशे में थे। उनके बीच फिर से विवाद हो गया। इस दौरान गुस्से में आकर पति ने कुल्हाड़ी मारकर पत्नी की हत्या कर दी। पड़ोसियों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने उनके 6 साल की बेटी से पूछताछ की। इसी आधार पर पुलिस ने आरोपी नाना के साथ ही उसके 16 साल के बेटे को भी हिरासत में ले लिया है। पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है।

पुलिस की पूछताछ में पता चला कि, वारदात के बाद पति लाश को काटकर ठिकाने लगाने की तैयारी में था। वो खुद नहाने के बाद बेटे को नहलाकर नया शर्ट पहना दिया था। कहा जा रहा है कि उसके कपड़ों में भी खून के दाग थे।

तीसरा केस

पान संचालक की अधजली मिली लाश

मल्हार चौकी क्षेत्र के ग्राम नेवारी निवासी बंटी उर्फ युवराज सिंह ठाकुर (20) पिता विनोद सिंह ठाकुर गांव में पान दुकान चलाता था। शुक्रवार की सुबह उसकी अधजली लाश नहर किनारे मिली थी। शुरुआती जांच से पता चला कि, युवक के शरीर पर कई जगह चोट के निशान हैं। उसके शव को पेट्रोल डालकर जला दिया गया। पुलिस ने परिजन से पूछताछ की, तब पता चला कि, बंटी शुक्रवार की रात 8:30 बजे दुकान बंद कर निकला था। लेकिन, रात में वह घर नहीं पहुंचा। परिजन उसकी रात भर तलाश करते रहे। शनिवार की सुबह बकरकुदा-सरसेनी से मटिया रास्ते पर नहर के पास झाड़ियों में उसकी लाश मिली। पुलिस हर पहलुओं की जांच कर संदेहियों की जानकारी जुटा रही है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *