WordPress database error: [Out of range value for column 'id' at row 1]
INSERT INTO `GUVAl_visitors_stat` (`time`, `ip`) VALUES ('1786170827', '216.73.216.182')

11 और 13 साल के सगे भाइयों की डूबने से मौत - Somanshu News

11 और 13 साल के सगे भाइयों की डूबने से मौत

11 और 13 साल के सगे भाइयों की डूबने से मौत

रायपुर  :  रायपुर में बुधवार को 2 सगे भाइयों की तालाब में डूबने से मौत हो गई। दोनों भाई घर के पीछे स्थित शीतला तालाब में नहाने गए थे। इस दौरान जब किसी ने बच्चों की लाश देखी तो पुलिस को सूचना दी गई। मामला खमतराई थाना क्षेत्र का है।

पुलिस ने बताया कि, बसंत विहार गेट नंबर-2 गोंडवारा निवासी रचित दुबे (13) और हर्षित दुबे (11) सगे भाई थे। घटना बुधवार दोपहर करीब साढ़े 12 बजे की है। आशंका है कि, नहाने के दौरान दोनों गहराई में चले गए।

पुलिस ने बताया कि, जब बच्चे डूब रहे थे, तब आसपास कोई नहीं था। कुछ देर बाद किसी ने तालाब में एक बच्चे का शव तैरता हुआ देखा। उसने आसपास मौजूद लोगों और पुलिस को सूचना दी।

इसके बाद वहां पर मौजूद लोगों ने दोनों बच्चों की लाश को पानी से बाहर निकाली। इस बीच बच्चों के परिजन भी जानकारी मिलने पर घटना स्थल पर पहुंच गए। फिालहाल घटना को लेकर ज्यादा जानकारी अभी सामने नहीं आ सकी है।

बताया जा रहा है कि, रचित और हर्षित का एक छोटा भाई भी है। रचित तीसरी कक्षा में पढ़ता था। पुलिस ने दोनों बच्चों की लाश को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दी है। हादसे के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस का कहना है कि अभी परिजन बात करने की स्थिति में नहीं हैं। ऐसे में ज्यादा जानकारी हादसे को लेकर नहीं सामने आ सकी है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *