WordPress database error: [Out of range value for column 'id' at row 1]
INSERT INTO `GUVAl_visitors_stat` (`time`, `ip`) VALUES ('1786055161', '216.73.217.64')

जीजा के गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराने वाला साला ही निकला हत्यारा - Somanshu News

जीजा के गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराने वाला साला ही निकला हत्यारा

जीजा के गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराने वाला साला ही निकला हत्यारा

कोरिया :  कोरिया जिले से एक सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है, जहां पुलिस ने मात्र 24 घंटे के भीतर इस अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझा ली है. युवक की बेरहमी से हत्या करने वाला कोई और नहीं बल्कि उसका साला ही निकला, जिसने आपसी विवाद के कारण टंगिया से हमला कर अपने जीजा की हत्या कर दी और लाश को के गड्ढे में डाल दिया. वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी ने जीजा के गुमसुदगी की रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई. मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

यह पूरा मामला बचरापोड़ी पुलिस चौकी के अंतर्गत ग्राम छोटे साल्ही गांव का है. मृतक सुमन सिंह की उम्र लगभग 29 वर्ष थी जो मध्य प्रदेश के उमरिया का निवासी था और छोटे साल्ही (कोरिया) में अपने ससुराल में रहता था. सुमन सिंह जेसीबी ऑपरेटर के रूप में काम करता था. किसी बात को लेकर उसका 17 वर्षीय साले से विवाद हो गया. इस दौरान गुस्से में आकर साले ने टांगिया से कई बार सुमन पर वार किया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई.

हत्या के बाद आरोपी ने शव को घर के पास बने सोख्ता के गड्ढे में डाल दिया और बचरापोड़ी चौकी अपने जीजा की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई. लेकिन पुलिस को आरोपी की गतिविधियों पर शक हुआ और उन्होंने गहन जांच शुरू की. वहीं पुलिस एसडीएम से अनुमति लेकर गड्ढे की खोदाई करवाई गई, जिसमें सुमन का शव बरामद हुआ और खउफनाक हत्या का खुलासा हुआ.

जिसके बाद पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मर्ग कायम कर शव का पंचनामा तैयार किया और पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया. वहीं आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है.


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *