WordPress database error: [Out of range value for column 'id' at row 1]
INSERT INTO `GUVAl_visitors_stat` (`time`, `ip`) VALUES ('1781343661', '216.73.216.117')

श्रद्धा कपूर ने मनाया स्त्री 2 की सफलता का जश्न, शिरडी साईं बाबा का लिया आशीर्वाद - Somanshu News

श्रद्धा कपूर ने मनाया स्त्री 2 की सफलता का जश्न, शिरडी साईं बाबा का लिया आशीर्वाद

श्रद्धा कपूर ने मनाया स्त्री 2 की सफलता का जश्न, शिरडी साईं बाबा का लिया आशीर्वाद

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर इन दिनों अपनी फिल्म ‘स्त्री 2’ को लेकर चर्चा में है। श्रद्धा कपूर की स्त्री 2 ने बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। फिल्म को चारों ओर से जबरदस्त प्यार मिला है, और श्रद्धा ने पहली महिला लीड के रूप में बॉक्स ऑफिस पर सफलता हासिल की है। फिल्म की सफलता का जश्न मनाने के लिए श्रद्धा ने शिरडी साईं बाबा के मंदिर पहुंची। यहां उन्होंने शिरडी साईं बाबा का आशीर्वाद लिया।

श्रद्धा कपूर ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर कुछ फोटोज शेयर की। पहली फोटो में एक्ट्रेस शिरडी साईं बाबा का आशीर्वाद लेते हुए दिखाई दे रही है। वहीं, दूसरी फोटो में एक्ट्रेस एक गरबा समारोह में दिखाई दे रही है। श्रद्धा कपूर ने फोटो के कैप्शन में लिखा है कि ये रात, ये लोग, तारों का किनारा। इस फोटो में श्रद्धा कपूर के साथ हजारों फैंस भी शामिल हुए।

इस नवरात्रि, श्रद्धा स्त्री पावर का जश्न मना रही हैं। स्ट्री 2 की सफलता के साथ, वह न केवल जनता के दिलों को जीत रही हैं, बल्कि बॉक्स ऑफिस पर भी रिकॉर्ड तोड़ रही हैं। इस फिल्म के साथ, श्रद्धा कपूर ने अपने करियर में एक नया मील का पत्थर हासिल किया है। श्रद्धा कपूर की फिल्म स्त्री 2 में राजकुमार राव, पंकज त्रिपाठी, अभिषेक बनर्जी और अपारशक्ति खुराना मुख्य भूमिका में हैं।

श्रद्धा कपूर की फिल्म स्त्री 2,15 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुआ था। स्त्री 2 करीब 60 करोड़ रूपये के बजट में बनी फिल्म है। स्त्री 2 ने कई बड़े-बड़े फिल्मों का रिकॉर्ड ब्रेक कर दिया है। हालांकि अब स्त्री 2 बॉक्स ऑफिस पर आखिरी सांस ले रही है। स्त्री 2 ने 51वें दिन 50 लाख रुपये की कमाई की है। इसी के साथ फिल्म का टोटल कलेक्शन 592.45 करोड़ रुपये हो गया है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *