WordPress database error: [Out of range value for column 'id' at row 1]
INSERT INTO `GUVAl_visitors_stat` (`time`, `ip`) VALUES ('1784388755', '2a03:2880:f800:1b::')

छत्तीसगढ़ में नक्सलियों पर बड़ा प्रहार, मुठभेड़ में 30 नक्सली ढेर, फायरिंग जारी - Somanshu News

छत्तीसगढ़ में नक्सलियों पर बड़ा प्रहार, मुठभेड़ में 30 नक्सली ढेर, फायरिंग जारी

छत्तीसगढ़ में नक्सलियों पर बड़ा प्रहार, मुठभेड़ में 30 नक्सली ढेर, फायरिंग जारी

नारायणपुर : छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित क्षेत्र नारायणपुर और दंतेवाड़ा के सीमा पर पुलिस और नक्सलियों के बीच जबरदस्त मुठभेड़ में जवानों ने 30 से ज्यादा नक्सलियों को मार गिराया है, वहीँ जवानों ने घटना स्थल से मारे गए सभी नक्सलियों के शव बरामद किए है. वहीं मौके से AK 47, SLR सहित कई अन्य हथियार भी बरामद किये गए हैं. दंतेवाड़ा SP गौरव राय ने इस घटना की पुष्टि की है.

जानकारी अनुसार, दोपहर 1 बजे से सेना और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ जारी है. जानकारी के मुताबिक सेना के सभी जवान अभी सुरक्षित हैं. नारायणपुर और दंतेवाड़ा जिले के जवानों की टीम का संयुक्त रूप से ऑपरेशन जारी है.

8 महीनो में 165 नक्सली ढेर 

बताया जा रहा है कि मारे गए नक्सलियों का शव लेकर शनिवार को जवान नारायणपुर मुख्यालय पहुंचेंगे, जहां मारे गए नक्सलियों की शिनाख्ती की जाएगी.वहीं पिछले 8 महीनो में अब तक अलग-अलग मुठभेड़ में 165 नक्सली मारे गए हैं.


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *