WordPress database error: [Out of range value for column 'id' at row 1]
INSERT INTO `GUVAl_visitors_stat` (`time`, `ip`) VALUES ('1784757436', '2a03:2880:f812:41::')

रायपुर बाल आश्रम परिसर में खेल मैदान का भूमिपूजन सम्पन्न, विधायक पुरन्दर मिश्रा ने दिए 11 लाख - Somanshu News

रायपुर बाल आश्रम परिसर में खेल मैदान का भूमिपूजन सम्पन्न, विधायक पुरन्दर मिश्रा ने दिए 11 लाख

रायपुर बाल आश्रम परिसर में खेल मैदान का भूमिपूजन सम्पन्न, विधायक पुरन्दर मिश्रा ने दिए 11 लाख

रायपुर : रायपुर बाल आश्रम परिसर में आज खेल मैदान का भूमिपूजन सम्पन्न हुआ। यह आयोजन पी.जी. डागा कन्या महाविद्यालय और बाल आश्रम के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रायपुर उत्तर के विधायक पुरन्दर मिश्रा रहे, जिन्होंने अपने स्वेच्छानुदान से खेल मैदान के निर्माण हेतु 11 लाख रुपये की घोषणा की।

इस खेल मैदान में जीम, बॉलीबाल, कबड्डी, खो-खो और टेबल टेनिस जैसी सुविधाएं प्रदान की जाएंगी। अपने उद्बोधन में विधायक मिश्रा ने उपस्थित छात्र-छात्राओं को नशा छोड़ने और मोबाइल का सीमित उपयोग करने की सलाह दी।

इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष अजय तिवारी, महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. संगीता घई, और विद्यालय के प्राचार्य पी.डी. दीवान सहित कई गणमान्य व्यक्ति एवं महाविद्यालय के छात्राएं उपस्थित थीं।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *