WordPress database error: [Out of range value for column 'id' at row 1]
INSERT INTO `GUVAl_visitors_stat` (`time`, `ip`) VALUES ('1784418092', '2a03:2880:f800:3::')

अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझी, प्रेमी ने की थी हत्या - Somanshu News

अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझी, प्रेमी ने की थी हत्या

अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझी, प्रेमी ने की थी हत्या

जशपुरनगर :  जिले के कांसाबेल थाना क्षेत्र के शब्दमुंडा में मिली अज्ञात महिला के शव के मामले को सुलझाते हुए पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। एसडीओपी विजय सिंह राजपूत ने बताया कि 1 अक्टूबर को शब्दमुंडा के खेत में अज्ञात महिला का शव मिला था। मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृतिका के गले व पेट में धारदार हथियार से वार करने के निशान पाए गए थे।

इस आधार पर एसपी शशि मोहन सिंह ने अंधे कत्ल की गुत्थी को सुलझाने के लिए एसपी शशि मोहन सिंह ने एसडीओपी विजय सिंह के नेतृत्व में विशेष जांच टीम गठित किया। जांच टीम ने महिला के शव के पास से जब्त चप्पल के आधार पर मामले की जांच करते हुए महिला की पहचान की। मृतिका के काल डिटेल की सहायता से पुलिस टीम आरोपित कांसी सोनी तक पहुंची। पुलिस ने उसे पूछताछ के लिए रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ से अभिरक्षा में लिया।

आरोपित ने हत्या का अपराध स्वीकार करते हुए बताया कि मृतिका से उसका प्रेम संबंध था। महिला उसे मिलने के लिए बार-बार बुलाया करती थी। मना करने पर उसे धमकी भी दिया करती थी। इससे वह परेशान रहता था। घटना दिनांक को भी महिला ने उसे फोन पर धमकी देकर मिलने के लिए बुलाया था। इस पर आरोपित कांसी सोनी ने उसे धमकाने के लिए चाकू लेकर मिलने पहुंचा था। बातचीत के दौरान आरोपित ने चाकू निकाल कर महिला को धमकाते हुए बार-बार बुला कर परेशान ना करने की चेतावनी दी।

इससे नाराज होकर महिला ने आरोपित के हाथ से चाकू को छीनने का प्रयास किया। इस छीना-झपटी में चाकू महिला के गले में धंस गया,जिससे वह घायल हो गई। आसपास टार्च की रोशनी देख कर आरोपित घबरा गया और चाकू से वार कर महिला की हत्या कर दी। अपराध छिपाने के इरादे से उसने महिला का मोबाइल और अन्य समान अपने पास रख लिया। लेकिन अंधेरा और हड़बड़ी के कारण मृतिका का चप्पल मौके पर ही छूट गया था। मामले में पुलिस ने आरोपित कांसीराम के विरूद्व भारतीय न्याय संहिता की धारा 103 के अंर्तगत अपराध पंजीबद्ध करते हुए गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *